Dhamaal 4: थिएटर्स में फिर मचेगा 'धमाल', चौथी किस्त को लेकर जावेद जाफरी ने दी बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Dhamaal 4: पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' अपनी चौथी किस्त के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटेगा. इसकी अपडेट खुद फिल्म के एक्टर जावेद जाफरी ने दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Dhamaal 4: ‘धमाल’ फिल्म के फैंस के लिए खूबखबरी है. दरअसल, फिल्म के मानव यानी एक्टर जावेद जाफरी ने अपनी पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर एक बड़ी अपडेट साझा की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि आखिर फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी. मालूम हो कि फिल्म के अब तक तीन पार्ट्स आ चुके हैं और तीनों ही पार्ट्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. ऐसे में अब जावेद जाफरी की तरफ से आने वाली ये अपडेट जानकर आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. तो आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

कब शुरू होगी धमाल 4 की शूटिंग?

जावेद जाफरी ने दर्शकों की पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के साथ बात की है. उन्होंने कहा, ‘धमाल 4 जरूर आएगी, हम सब इसकी तैयारी में लगे हुए हैं. उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग को शुरू किया जा सकता है. दुनिया बड़ी तेजी से बदल रही है, उसी हिसाब से सिनेमा भी चेंज हो रहा है. 60 से लेकर 70 के दशक में मूवीज में एक अलग तरह की कॉमेडी देखने को मिलती थी, जो अब पूरी तरह से बदल चुकी है. उम्मीद है कि धमाल 4 में आपको और शानदार तरीके की कॉमेडी देखने को मिले.’

कब रिलीज होगी धमाल 4?

जावेद जाफरी की साल 2007 में आई धमाल का निर्देशन इंदर कुमार ने किया था. इसके बाद साल 2011 में धमाल का सीक्वल आया. इस पार्ट को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया. जिसे देखते हुए मेकर्स ने साल 2019 में धमाल की तीसरी किस्त रिलीज की. धमाल 3 ने भी दर्शकों को खूब हंसाया. ऐसे में अब तीनों पार्ट्स के सक्सेस के बाद मेकर्स इसकी चौथी किस्त पर काम कर रहे हैं. इसके रिलीज डेट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर ये फिल्म दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए बड़े पर्दे पर 2026 तक रिलीज हो सकती है.

Also Read: Kanguva First Review: सूर्या की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >