Dhamaal 4: अजय देवगन की फिल्म में इस हिरोइन की एंट्री, कॉमेडी का डोज होगा डबल, जानें नाम

Dhamaal 4: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख स्टारर धमाल 4 की रिलीज को लेकर फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. मूवी ईद 2026 को दस्तक देगी. अभी कॉमेडी ड्रामा की शूटिंग चल रही है. अब फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है.

Dhamaal 4: धमाल 4 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फ्रैंचाइजी कॉमेडी में से एक बनने के लिए तैयार है. तीन धमाकेदार हिट के बाद, निर्माता एक बार फिर फैंस को रोमांचित करने वाले हैं. हाल ही में मूवी के स्टार्स ने मुंबई शूट पूरी होने पर एक धांसू तसवीर शेयर किया था. इसमें अरशद वारसी, संजीदा शेख, जावेद जाफरी जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिली थी. अब कॉमेडी फिल्म में एक और हसीना की एंट्री हुई है.

धमाल 4 में ईशा गुप्ता की हुई एंट्री

धमाल 4 में जिस अभिनेत्री की एंट्री हुई है, वह कोई और नहीं बल्कि ईशा गुप्ता है. एक्ट्रेस ने धमाल 3 में प्राची का किरदार निभाया था. निर्देशक इंद्र कुमार ने भी इस बात को कंफर्म किया और ईशा की तारीफ करते हुए उन्हें ‘एक बेहतरीन अदाकारा और एक बेहतरीन इंसान’ बताया. हाल ही में आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम वाकई बहुत खुश हैं कि ईशा गुप्ता धमाल 4 में वापस आ गई हैं, क्योंकि वह हमारी फ्रैंचाइज धमाल 3 का भी हिस्सा थीं.

ईशा का किरदार अभी रखा गया है गुप्त

ईशा गुप्ता ने धमाल 3 में एक छोटा सा कैमियो किया था, लेकिन अफवाह है कि आने वाली किस्त में उनकी भूमिका कहीं ज्यादा अहम होगी. उनके किरदार के बारे में जानकारी अभी भी गुप्त रखी गई है, जिससे फिल्म की दिलचस्पी और बढ़ गई है. इस बीच, धमाल 4 की टीम फिलहाल मुंबई में शूटिंग में व्यस्त है. इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के मालशेज घाट में शूटिंग की थी. धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Hina Khan Wedding Video: हिना खान की शादी का हर पल लगा फिल्मी सीन जैसा, देखें ड्रीम वेडिंग की झलक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >