Dhamaal 4 Box Office: क्या 'वेलकम टू द जंगल' की सक्सेस दिलाएगी फिल्म को बंपर ओपनिंग? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' रिलीज से पहले ही चर्चा में है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस सफलता का पॉजिटिव असर इस फिल्म पर भी पड़ सकता है. जानिए 'धमाल 4' की ओपनिंग कलेक्शन प्रेडिक्शन और पूरी रिपोर्ट.

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शानदार कमाई का फायदा 'धमाल 4' को भी मिल सकता है. उनका कहना है कि अगर एक कॉमेडी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है, तो इसका पॉजिटिव असर अगली कॉमेडी फिल्म पर भी पड़ता है.

Welcome To The Jungle Effect: ट्रेड एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने Zoom को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसका पॉजिटिव माहौल अगली फिल्म को भी फायदा पहुंचाता है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि आखिर में फिल्म का कंटेंट ही सबसे ज्यादा मायने रखता है. उनके मुताबिक, 'धमाल 4' भी एक ऐसी फिल्म है जिसे बिना ज्यादा लॉजिक लगाए सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए देखा जाएगा और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

Dhamaal Franchise: क्यों है फिल्म से इतनी उम्मीद?

'धमाल' बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है. साल 2007 में आई पहली फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. खासकर 'टोटल धमाल' ने भारत में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. यही वजह है कि अब 'धमाल 4' से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

Dhamaal 4 Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कई सितारे नजर आएंगे. ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर का कहना है कि फिल्म की स्टारकास्ट और फ्रेंचाइजी दोनों ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं.

Dhamaal 4 Opening Collection: पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा का अनुमान है कि 'धमाल 4' पहले दिन भारत में 13 से 15 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है. हालांकि उनका कहना है कि फिल्म की असली कमाई उसके रिलीज होने के बाद दर्शकों के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी. अगर फिल्म लोगों को हंसाने में सफल रही, तो यह बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है.

Welcome To The Jungle Box Office: फिल्म ने कितनी कमाई की?

'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने रिलीज के महज 12 दिनों में भारत में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 170 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

फिल्म की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक आज भी परिवार के साथ बैठकर हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को 'धमाल 4' से भी बड़ी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Success: अक्षय कुमार ने इन दो एक्टर्स को दिया फिल्म की सफलता का क्रेडिट, कहा- इनके आशीर्वाद से मिल रहा है इतना प्यार

यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle के असली बजट से डायरेक्टर ने उठाया पर्दा, ‘वेलकम 4’ पर बोले- जॉन अब्राहम भी दिख सकते हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >