क्या वीकडेज में भी बरकरार है 'धमाल 4' का जलवा? जानिए डे 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. छठे दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है.

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' के छठे दिन के कलेक्शन का रिपोर्ट आ गया है. वीकडेज शुरू होने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंच चुकी है.

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: छठे दिन कितनी रही 'धमाल 4' की कमाई?

'धमाल 4' ने रिलीज के पहले दिन 14 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी. इसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड में रफ्तार पकड़ते हुए 65 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन फिल्म ने भारत में करीब 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 89.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 107.11 करोड़ रुपये हो चुका है.

Dhamaal 4 Worldwide Collection: विदेशों में कितनी हुई कमाई?

छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 1.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म की कुल विदेशी कमाई 17.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये हो चुका है.

Dhamaal 4 Box Office Records: कई फिल्मों और रिकॉर्ड्स को छोड़ा पीछे

'धमाल 4' ने पहले वीकेंड की कमाई के मामले में 'वेलकम टू द जंगल' के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने 'टोटल धमाल' के पहले रविवार की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. 'टोटल धमाल' ने अपने पहले रविवार को 25.5 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अजय देवगन की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के शुरुआती प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. उस फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे और दो दिनों में उसका इंडिया नेट कलेक्शन 21 करोड़ रुपये पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या रही फीकी? 4 दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >