Dhadak 2 Box Office Collection Day 6: फ्लॉप हुई धड़क 2, 60 करोड़ है बजट, छठे दिन की कमाई चौंका देगी

Dhadak 2 Box Office Collection Day 6: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिखाई दे रही है. मूवी का कलेक्शन निराशाजनक है. 60 करोड़ के बजट में बनी रोमांटिक ड्रामा को थियेटर्स में न के बराबर दर्शक मिल रहे हैं. आइये जानते हैं छठे दिन इसका क्या हाल हुआ.

Dhadak 2 Box Office Collection Day 6: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म धड़क 2 थियेटर्स में बड़े ही जोर-शोर के साथ 1 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. 5 दिनों की कमाई में ये अभी तक सन ऑफ सरदार 2 से आगे नहीं निकल पाई. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितनी कमाई की.

धड़क 2 ने छह दिनों में कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले बुधवार यानी छठे दिन धड़क 2 ने अभी तक 0.22 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 14.72 करोड़ हो गया. मूवी काफी सुस्ती से कमाई कर रही है. इसे 60 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया है. अगर कमाई की यही रफ्तार रही तो यह प्लॉप हो जाएगी, क्योंकि 14 अगस्त को सिनेमाघरों में वॉर 2 और कुल दस्तक देने वाली है. दोनों का बज काफी ज्यादा अच्छा है.

जानें धड़क 2 ने किस दिन बटोरे कितने करोड़

Dhadak 2 Box Office Collection Day 1- 3.5 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 2- 3.75 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 3- 4.15 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 4- 1.4 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 5- 1.75 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 6- 0.22 करोड़

Dhadak 2 Total Box Office Collection- 14.72 करोड़

धड़क 2 के बारे में

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक ड्रामा “धड़क 2” शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित है. साल 2018 में आई फिल्म “धड़क” का यह सीक्वल है. यह ऐसे लड़के की कहानी है, जिसे अपने से ऊपर कास्ट की लड़की से प्यार हो जाता है. फिर उसे इसे पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- War 2 Advance Booking: ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छिड़ गया युद्ध

यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने धनुष संग डेटिंग रूमर्स पर इशारों-इशारों में तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नजर वाली बात पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >