Devara Review: सिनेमाघरों में ‘देवरा’ ने मचाया गदर, विलेन भैरा के रोल में छा गए सैफ, दर्शक बोले- यह बाहुबली के…

जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा आज दुनियाभर में रिलीज हो गई है. एक्स पर मूवी देखने के बाद यूजर्स इसपर खूब सारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिल्म में सैफ विलेन के रोल में नजर आए है.

Devara Review: सुपरहिट फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. जूनियर एनटीआर ने फिल्म के जरिए इतिहास रच दिया था. अब एनटीआर फिल्म देवरा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म आज फाइनली रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाइप है. 2 घंटे, 57 मिनट और 58 सेकंड की ये मूवी है. एक्स पर मूवी देखने के बाद यूजर्स इसपर खूब सारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

जानें पब्लिक को कैसी लगी देवरा

फिल्म देवरा एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है. एक्स पर फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने रिव्यू में लिखा, अभी-अभी देवरा देखना खत्म किया और मैं दंग रह गया. सीन, एक्शन, प्रदर्शन… सब कुछ बेहतरीन है. जूनियर एनटीआर ने वाकई दमदार प्रदर्शन किया है. यह बाहुबली के बराबर अगली बड़ी दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है. इसे फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, देवरा एक विस्फोटक, उत्साहवर्धक और शानदार एड्रेनालाईन रश है. डांस और लड़ाई की कोरियोग्राफी प्रेरक है. एन.टी. रामा राव जूनियर आग और करिश्मा लेकर आते हैं.

फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे यूजर्स

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर स्टारर देवरा को लेकर एक यूजर ने रिव्यू में लिखा, अभी-अभी देवरा देखी और यह देखने में बहुत ही शानदार है. शानदार एक्शन सीक्वेंस, दमदार अभिनय और एक महाकाव्य कहानी. सभी सिनेमा प्रेमियों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा, देवरा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक घटना है. यह वह जगह है जहां एक्शन, ड्रामा और इमोशन एक साथ इस तरह से टकराती हैं कि यह महाकाव्य और अंतरंग दोनों लगती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सैफ अली खान विलेन भैरा के रोल में छा गए.

Also Read- Devara में जान्हवी कपूर को कैसे मिला थंगम का रोल, जूनियर एनटीआर बोले- करण जौहर ने फोन किया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >