Deva Movie: कास्ट और क्रू से भी मेकर्स ने छुपाया फिल्म का क्लाइममैक्स, शाहिद ने कहा- हमने अपना सबकुछ लगा…

Deva Movie: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चे में हैं. फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कई क्लाइममैक्स सीन शूट हुए हैं, जिसके बारे में क्रू को नहीं पता था.

Deva Movie: शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ में एक धाकड़ पुलिस ऑफिसर के किरदार में दमदार एक्शन और आरोपियों को धुल चटाते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए एक्टर ने रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई क्लाइममैक्स सीन शूट किए हैं. हालांकि, फाइनल कट में सिर्फ एक ही शामिल हुआ है. 70 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. हाल ही में जारी हुए इस फिल्म के ट्रेलर में शाहिद के खतरनाक लुक ने फिल्म की कहानी और क्लाइममैक्स को लेकर दर्शकों की दिलचप्सी को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि फिल्म के मेकर्स ने कास्ट और क्रू से इसके क्लाइममैक्स को सीक्रेट रखा है. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

कास्ट-क्रू से क्यों छुपाया गया क्लाइममैक्स?

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए कई क्लाइममैक्स सीन शूट किए गए थे. ऐसे में शूटिंग का हिस्सा रही टीम को भी यह नहीं पता है कि फिल्म का असली अंत है क्या. फिल्म से जुड़े करीबी सोर्स ने बताया कि ‘मेकर्स ने फिल्म का क्लाइममैक्स बहुत हिडेन रखा है, ताकि हर कोई यह अनुमान लगाता रहे कि असल में एंडिंग क्या होगी. इससे न सिर्फ ऑडियंस, बल्कि टीम के लिए भी सस्पेंस बना हुआ है.’

अपने किरदार को लेकर क्या बोले शाहिद?

शाहिद कपूर ने अपने किरदार को लेकर खा, ‘हमें अपना सबकुछ लगा दिया, अपना दिल और अपना दिमाग ताकि जनता को वह अनुभव दिया जा सके, जो लंबे वक्त तक उनके साथ रहे. देवा का जो किरदार मैंने किया है वह बहुत कॉम्पलैक्स है. मैंने इससे पहले भी कुछ मुश्किल किरदार किए हैं, लेकिन अगर कोई किरदार था जिसने मुझे चुनौती दी और फिर भी मैं उसे कर पाया, तो वह देवा का किरदार है.’

यह भी पढ़े: Deva Trailer: पुलिस ऑफिसर या माफिया…, रिलीज हुआ शाहिद कपूर की ‘देवा’ का धांसू ट्रेलर, जानें रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >