Deewaniyat: सनम तेरी कसम की सफलता के बीच हर्षवर्धन राणे लेकर आ रहे दीवानियत, कहा- ये तेरे इस बदनसीब दीवाने…

Deewaniyat: सनम तेरी कसम एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी नयी फिल्म दीवानियत लेकर आए है. फिल्म की घोषणा एक्टर ने आज की और इसका पहला लुक भी शेयर कर दिया है. यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Deewaniyat: फिल्म सनम तेरी कसम री रिलीज के बाद सुपरहिट हो गई. री रिलीज में फिल्म ने दर्शकों को दिल जीत लिया है. फिल्म की सफलता हर्षवर्धन राणे एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से पर्दा हटा दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नयी फिल्म दीवानियत का पहला लुक शेयर कर दिया है. फिलम के टीजर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. फिल्म इसी साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

हर्षवर्धन राणे की अगली फिल्म दीवानियत

हर्षवर्धन राणे ने फिल्म दीवानियत की घोषणा इंस्टाग्राम पर करते हुए लिखा, सनम तेरी कसम के री रिलीज के शानदार सफलता के बाद एक आत्मा को झकझोर देने वाली म्यूजिकल लव स्टोरी लेकर आ रहे. प्यार, दिल टूटने और संगीत की एक कहानी जो हमेशा आपके दिलों में गूंजती रहेगी. वीडियो में हर्षवर्धन राणे की आवाज आती है, जो कहते हैं, तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं, ये मरते दम तक रहेगा. सिर्फ आज नहीं, तू दिल तोड़ भी देगी, तो हर टूटा टुकड़ा तेरे लिए धड़केगा. ये इश्क सिर्फ चिंगारी नहीं, ये आग बनकर भड़केगा. तुझसे मोहब्बद करना ऐ सनम, मेरी जरूरत नहीं, ये तेरे इस बदनसीब दीवाने की दीवानियत है. वीडियो में एक हाथ दिखता है, जो गुलाब का फूल पकड़ा होता है और उसके हाथ से खून बहता होता है.

यूजर्स के रिएक्शन

फिल्म दीवानियत के टीजर पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इस फिल्म को देखने थियेटर में जाऊंगा. एक यूजर ने लिखा, रि-रिलीज की सफलता के लिए बधाई. एक यूजर ने लिखा, ये अगला शाहरुख खान है. एक यूजर ने लिखा, अब से हर्षवर्धन सर की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं जाएगी, दरअसल जाने ही नहीं देंगे. एक यूजर ने लिखा, हर्षवर्धन सर अधिक से अधिक फिल्मों के हकदार हैं. बहुत प्रतिभाशाली और प्यारे अभिनेता.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >