Deepika Padukone ने सीक्रेटली मुजम्मिल इब्राहिम को किया था डेट, सालों बाद खुला राज, बोले- 2 साल में ब्रेकअप…

Deepika Padukone: अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम ने खुलासा किया है कि वह दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं. हालांकि 2 साल बाद ब्रेकअप भी हो गया. एक्टर ने यह भी कहा कि रणवीर सिंह संग शादी से पहले दोनों एक दूसरे से बात करते थे, लेकिन अब बातें नहीं होती है.

Deepika Padukone: अभिनेता और मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम ने खुलासा किया है कि वह दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने कहा कि जब दीपिका पहली बार मुंबई आई थीं, तब उन्होंने दीपिका को डेट किया था और फिर दो साल बाद उनसे ब्रेकअप कर लिया. उन्होंने बताया कि कैसे वह पहले एक पब्लिक फिगर हुआ करते थेस लेकिन अब हालात बदल गए हैं.

दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे हैं मुजम्मिल इब्राहिम

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में मुजम्मिल ने बताया, “हम दो साल तक रिलेशनशिप में थे.” उन्होंने कहा कि वह मुंबई में दीपिका से मिलने वाले पहले व्यक्ति थे. उन्होंने याद करते हुए बताया, “दीपिका बहुत कॉन्फिडेंट थीं, क्योंकि वह प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं, इसलिए हर कोई उनके बारे में जानता था.” उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में दीपिका ने ही उनसे डेट पर जाने के लिए कहा था.

मुजम्मिल ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

मुजम्मिल ने आगे कहा, “मैं उस समय एक स्टार था, वह स्ट्रगल कर रही थी. हालांकि अब वह एक सुपरस्टार है. हर कोई उसे जानता है. कोई भी मुझे नहीं जानता. मैं उसका बहुत बड़ा फैंस हूं. मुझे उनकी फिल्में देखना बहुत पसंद है. वह एक खूबसूरत महिला है. वह अपने करियर में अच्छा कर रही है, लेकिन सच्चाई यही है.”

रणवीर सिंह संग शादी के बाद दीपिका नहीं करती हैं उनसे बात

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब भी दीपिका के साथ संपर्क में हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “उनकी शादी से पहले, हम कभी-कभी बात करते थे.” उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद वे एक-दूसरे के दोस्त बन गए और कुछ अच्छा करने पर एक दूसरे को बधाई देते थे. हालांकि, दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह से शादी के बाद उनका संपर्क टूट गया.

रिक्शा से दीपिका संग डेट पर जाते हैं मुजम्मिल

दीपिका के साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, “हम तब काफी यंग थे. हम बारिश में रिक्शा में डेट पर जाते थे, यह बहुत प्यारा एक्सपीरियंस था. मेरे पास उससे ज्यादा पैसे थे, क्योंकि मैं उससे बेहतर कमाने लगा था. फिर मैंने एक कार खरीदी और वह इस बात से बहुत खुश थी.”

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >