बॉलीवुड में भी फैला कोरोना वायरस का खौफ, दीपिका पादुकोण ने रद्द की पेरिस फैशन वीक की ट्रिप

Deepika padukone- दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. दीपिका पादुकोण ने फ्रांस में पेरिस फैशन वीक की ट्रिप रद्द कर दी है.

मुंबई: दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फ्रांस में पेरिस फैशन वीक की ट्रिप रद्द कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की टीम की ओर बताया गया है कि वो पेरिस में चल रहे फैशन वीक में लुई वितो के फैशन वीक 2020 शो में भाग लेने के लिए फ्रांस का दौरा करने वाली थीं, लेकिन कोरोना वायरस अब फ्रांस में प्रवेश कर चुका है. ऐसे में उन्होंने अपना दौरा रद्द किया है. फ्रांस में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे है और दो लोगों के इस वायरस से मौत होने की खबर भी सामने आयी है.

हाल ही में दीपिका पादुकोण फिल्म ‘छपाक’ में दिखी थी. उसके बाद अब जल्द ही वह फिल्म ‘83’ में नजर आयेगी. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह है, जो कपिल देव की भूमिका में होंगे. दीपिका इसमें उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी. इसके अलावा दीपिका हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म ‘द इंटर्न’ के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी. जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी होंगे. यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >