De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फुस्स? अजय-रकुल की एज-गैप लव स्टोरी ने दुनियाभर में काजोल और जॉन अब्राहम को दी मात, रिपोर्ट पढ़ें

De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी ने वीकेंड पर वर्ल्डवाइड काजोल की ‘मां’ और जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमेट’ को पछाड़ दिया है. जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत कर चुकी है. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की. वहीं, दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म की स्टारकास्ट में अजय और रकुल के साथ आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी नजर आते हैं. दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिस्पांस ने फिल्म की कमाई को तेजी से बढ़ाया है. इसी के साथ आइए बताते हैं इस रोमांटिक-कॉमेडी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकॉर्ड.

‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्डवाइड और घरेलू कलेक्शन रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग वीकेंड की कमाई कुछ इस तरह रही:

  • पहला दिन: 8.75 करोड़
  • दूसरा दिन: 12.25 करोड़
  • तीसरा दिन: 13.75 करोड़

तीन दिन का टोटल घरेलू कलेक्शन: 34.75 करोड़

अब वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीन दिन और ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 54.25 करोड़ की कमाई की है. 2025 में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के फ्लॉप होने के बाद यह फिल्म उनके लिए एक मजबूत कमबैक मानी जा रही है.

काजोल और जॉन अब्राहम की फिल्मों को पछाड़ा

दुनियाभर में 54.25 करोड़ की कमाई करते ही ‘दे दे प्यार दे 2’ ने इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है:

  • काजोल की ‘मां’ – 49.96 करोड़
  • जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमेट’ – 51.46 करोड़

अब फिल्म का अगला टारगेट अजय की ही ‘सन ऑफ सरदार 2’ है, जिसने वर्ल्डवाइड 66.01 करोड़ कमाए थे. फिल्म की रफ्तार देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है.

आर. माधवन के साथ काम करने पर रकुल प्रीत सिंह का रिएक्शन

रकुल प्रीत सिंह ने ऑन-स्क्रीन पिता आर. माधवन के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव को बेहद खास बताया. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं हमेशा से माधवन सर की फैन रही हूं. फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाना मेरे लिए खास था. सेट पर उनसे बहुत कुछ सीखने मिला, वह जितने बेहतरीन अभिनेता हैं, उतने ही विनम्र इंसान भी.”

उन्होंने आगे कहा, “जब आपका को-एक्टर इतना मजबूत परफॉर्मर हो, तो आपका अभिनय भी बेहतर हो जाता है. माधवन सर से मैंने समझा कि सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहना कितना जरूरी है.”

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Film से ‘गोलू’ के किरदार में वापसी करने को लेकर श्वेता त्रिपाठी ने किया रिएक्ट, बोलीं- वह नौ साल से मेरे साथ है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >