De De Pyaar De 2: आयशा के परिवार का दिल जीत पाएगा आशीष, इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2, देखें फर्स्ट पोस्टर

De De Pyaar De 2: दोगुनी मस्ती और पागलपन के लिए एक बार फिर तैयार हो जाइये, क्योंकि अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. रोमांटिक-कॉमेडी 14 नवंबर, 2025 को रिलीज होगी. इसमें आशीष, आयशा के परिवार को मनाने के लिए जाएगा.

De De Pyaar De 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर दे दे प्यार दे जब साल 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, तो फैंस ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसमें आशीष, आयशा और मंजू के लव ट्रायंगल ने खूब गुदगुदाया था. अब मूवी का सीक्वल आने वाला है. मेकर्स ने फर्स्ट लुक जारी कर दिया है.

दे दे प्यार दे 2 का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दे दे प्यार दे 2 के मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त मोशन पोस्टर जारी कर दिया है. इसमें स्टारकास्ट की पहली झलक देखने को मिल रही है. अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और जावेद जाफरी, आर. माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता सीक्वल को और भी ज्यादा पागलपन और मनोरंजक बनाने का वादा करते हैं. मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, “प्यार का सीक्वल महत्वपूर्ण है! क्या आशीष को मिलेगा आयशा के माता-पिता की मंजूरी? #प्यार वर्सेज परिवार…. #DeDePyaarDe2 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में.”

दे दे प्यार दे की रिलीज डेट सुनकर फैंस एक्साइटेड

दे दे प्यार दे की रिलीज डेट सुनकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “अजय सर के सीक्वल बहुत हैं, दे दे प्यार दे 2 सबसे मजेदार है.. इसमें आशीष और आयशा की जोड़ी फिर से देखने को मिलेगी… काफी मजा आने वाला है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “फाइनली अजय देवगन सर वापस आ गए हैं, मेरी पसंदीदा फिल्म दे दे प्यार दे 2 वापस आ गई है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “दोगुना मजा, दोगुना मनोरंजन…. बहुत इंतजार है इस फिल्म का.”

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: हिट या फेल? वरुण धवन की फिल्म के 10वें दिन के आंकड़े हैरान कर देंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >