De De Pyaar De 2: आर माधवन ने फिल्म में अजय देवगन के ससुर का रोल निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी नर्वस था

De De Pyaar De 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर दे दे प्यार दे 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ. इसमें आर माधवन को सिंघम स्टार के ससुर और रकुल के पिता के रूप में दिखाया गया है. अब माधवन ने इस किरदार को निभाने पर चुप्पी तोड़ी है.

De De Pyaar De 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म “दे दे प्यार दे 2” जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. टी-सीरीज फिल्म्स और लव फिल्म्स की ओर से निर्मित रोमांटिक ड्रामा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसमें आशीष, इस बार आयशा के परिवार वालों से मिलने के लिए जाता है. मूवी में रकुल के पिता और अजय के ससुर की भूमिका आर माधवन ने निभाई है.

ऑनस्क्रीन अजय देवगन के ससुर का रोल निभाने पर क्या बोले आर माधवन

आर माधवन से ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पूछा गया कि अजय देवगन के ससुर की भूमिका निभाकर उन्हें कैसा लगा, क्योंकि दोनों लगभग एक ही उम्र के हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “मैंने पहले कभी पिता का किरदार नहीं निभाया है और अजय के साथ काम करते हुए काफी नर्वस था. मैंने देखा है, जब दूसरे एक्टर्स सेट पर आते हैं, तो बिजी रहते हैं, लेकिन अजय हमेशा सेट पर लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं. हमने हमेशा कनेक्टेड फील किया है.”

दे दे प्यार दे 2 का ट्रेलर फैंस को लगा एंटरटेनिंग

दे दे प्यार दे 2 का ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग है. जिसमें वीडियो की शुरुआत रकुल के किरदार आयशा से शुरू होती है, जो अपने माता-पिता को बताती है कि उसका बॉयफ्रेंड उससे ‘थोड़ा’ बड़ा है और तलाकशुदा है. आर माधवन पहले तो कहते हैं कि उम्र कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन बाद में आशीष से चिढ़ जाते हैं. रकुल अजय को बताती है कि उसने अपने माता-पिता को उसकी असली उम्र नहीं बताई है. ट्रेलर में अजय के ‘फूल और कांटे’ और ‘सिंघम’ के मशहूर सीन्स का भी जिक्र है. नेटिजन्स ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह जबरदस्त है और मस्ट वॉच बनने वाला है.’

दे दे प्यार दे 2 कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

दे दे प्यार दे 2, 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

दे दे प्यार दे 2 में कौन से कलाकार हैं मौजूद

दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकारों की टोली है.

दे दे प्यार दे 2 को किसने बनाया है

अंशुल शर्मा सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं. टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग की ओर ये यह निर्मित है.

दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन के किरदार का क्या नाम है

दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन के किरदार का नाम आशीष है, जिसमें अपने से काफी कम उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अपने बेटे के कातिल को मरने से बचाएगी अनुपमा, एक कॉल बदल देगी अनु की जिंदगी, राही है खतरे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >