De De Pyaar De 2 Box Office Records: संडे पर तूफान बनी ‘दे दे प्यार दे 2’, इन 25 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की मूवी शामिल

De De Pyaar De 2 Box Office Records: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पहले रविवार को अच्छा कलेक्शन किया. फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. आपको उन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन की नयी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ चर्चा में है. फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. मूवी में अजय की हीरोइन रकुल प्रीत सिंह बनी है. मूवी के स्टारकास्ट में आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर हैं. फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला और इसका असर फिल्म के बिजनेस पर देखने को मिला. पहले वीकेंड पर फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए. आइए आपको बताते हैं कि फर्स्ट वीकेंड पर अजय की फिल्म ने किन फिल्मों को धूल चटाई.

‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बनाया नया रिकॉर्ड, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड ‘दे दे प्यार दे 2‘ ने झटके में तोड़ दिया. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम और कमाई के बारे में बताते हैं-

  1. हक- 10.01 करोड़ रुपये
  2. द ताज स्टोरी- 5.28 करोड़ रुपये
  3. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी-32.12 करोड़ रुपये
  4. होमबाउंड- 1.40 करोड़ रुपये
  5. द बंगाल फाइल्स- 8.59 करोड़ रुपये
  6. परम सुंदरी- 28.48 करोड़ रुपये
  7. सन ऑफ सरदार 2- 24.75 करोड़ रुपये
  8. धड़क 2- 11.97 करोड़ रुपये
  9. निकिता रॉय- 0.86 करोड़ रुपये
  10. मालिक- 15.02 करोड़ रुपये
  11. आंखों की गुस्ताखियां- 1.26 करोड़ रुपये
  12. मेट्रो इन दिनों- 18.65 करोड़ रुपये
  13. मां- 18.43 करोड़ रुपये
  14. भूल चूक माफ- 28.71 करोड़
  15. केसरी वीर- 0.88 करोड़ रुपये
  16. कंपकंपी- 0.92 करोड़ रुपये
  17. द भूतनी- 4.72 करोड़ रुपये
  18. फुले- 1.05 करोड़ रुपये
  19. ग्राउंड जीरो- 5.20 करोड़ रुपये
  20. केसरी चैप्टर 2-29.62 करोड़ रुपये
  21. द डिप्लोमैट-13.45 करोड़ रुपये
  22. क्रेजी-4.25 करोड़ रुपये
  23. मेरे हसबैंड की बीवी-5.28 करोड़ रुपये
  24. बैडएस रवि कुमार-9.72 करोड़
  25. लवयापा- 4.75 करोड़ रुपये

‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन

‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई और तीसरे दिन इसने रविवार को 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया. तीन दिन में मूवी ने 34.75 करोड़ की कमाई कर ली.

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >