De De Pyaar De 2 Box Office Record: बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रकुल प्रीत की टॉप-4 हाईएस्ट ग्रॉसर में शामिल ‘दे दे प्यार दे 2’

De De Pyaar De 2 Box Office Record: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. फिल्म की कमाई अब गिर गई है, फिर भी ये रकुल प्रीत सिंह की टॉप-4 हाईएस्ट ग्रॉसर में शामिल हो गई है.

De De Pyaar De 2 Box Office Record: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए और उसके 5वें दिन का कलेक्शन आ गया है. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने लीड रोल निभाया हैं. शुरू के तीन दिन मूवी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. चौथे दिन फिल्म ने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है, लेकिन फिर भी इसने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

रकुल प्रीत सिंह की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘दे दे प्यार दे 2’

  • दे दे प्यार दे- 104.13 करोड़ रुपये
  • मरजावां- 48.04 करोड़ रुपये
  • यारियां- 40.01 करोड़ रुपये
  • दे दे प्यार दे 2- 39 करोड़ रुपये (कमाई जारी है)
  • थैंक गॉड- 36.35 करोड़ रुपये

यहां देखें दे दे प्यार दे 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे वाइज

  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 13.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4- 4.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5- 0.03 करोड़ रुपये

De De Pyaar De 2 Total Collection- 39.03 करोड़ रुपये

जानें दे दे प्यार दे के बारे में

2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है दे दे प्यार दे 2. फिल्म में अजय देवगन ने 52 साल के लंदन स्थित निवेशक आशीष मेहरा का किरदार निभाया है, जिसका तलाक हो चुका है. पहले पार्ट में उनकी पत्नी का रोल तब्बू ने निभाया है. आशीष को अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की आयशा से प्यार हो जाता है. जिसके बाद सारी दिक्कतें शुरू होती है. आशीष उसे अपने परिवार से मिलवाने ले जाता है. काफी मुश्किलों के बाद उसे अपने रिश्ते के लिए हामी मिलती है. दूसरे पार्ट में आयशा उसे लेकर अपने परिवार से मिलवाने जाती है.

यह भी पढ़ें– De De Pyaar De 2 Box Office Records: संडे पर तूफान बनी ‘दे दे प्यार दे 2’, इन 25 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की मूवी शामिल

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >