De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन की फिल्म ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में अपनी ही फिल्म को पछाड़ा, अब नजर 80 करोड़ वाली मूवी पर

De De Pyaar De 2 Box Office Records: दे दे प्यार दे 2 ने पांच दिनों में वर्ल्डवाइड 65 करोड़ से ज्यादा कमाकर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को पीछे छोड़ दिया है. जानें फिल्म की कमाई, रिकॉर्ड और बाकी डिटेल्स.

De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह लीड में हैं. जबकि आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए.

रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला. इसके बावजूद रिलीज के महज पांच दिनों में फिल्म ने न सिर्फ वर्ल्डवाइड 60 करोड़ का आंकड़ा पार किया, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. जिसकी रिपोर्ट कार्ड, आइए आपको डिटेल में बताते हैं.

दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 5 दिनों में 44.25 करोड़ नेट कमाए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 68.50 करोड़ रुपए हो चुका है. मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.53% दर्ज की गई.

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को पछाड़ा

दे दे प्यार दे 2 ने दुनियाभर में 68.50 करोड़ की कमाई के साथ अजय देवगन की ही 2025 रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 66.01 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म का अगला टारगेट सिद्धार्थ मल्होत्रा–जान्हवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ (84.29 करोड़) को पछाड़ना है.

आर. माधवन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर रकुल प्रीत

रकुल प्रीत सिंह ने आर. माधवन के साथ फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा, “मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं. उनकी बेटी की भूमिका निभाना बहुत खास था. हमने सेट पर कई दिलचस्प बातचीत की और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. वह बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ बेहद विनम्र इंसान हैं.’ उन्होंने आगे कहा,“जब आपका को-एक्टर इतना मजबूत परफॉर्मर हो, तो आपका अपना अभिनय भी बेहतर होता है. उनसे मैंने सीखा कि सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहना कितना जरूरी है.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में हुई ‘भाबीजी घर पर हैं!’ एक्ट्रेस सौम्या टंडन की एंट्री, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना संग काम करने पर बोलीं- सीन में मेरी तरफ कौन देखेगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >