Tere Ishk Mein Box Office Collection: रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही ‘तेरे इश्क में’, 16वें दिन हुआ बुरा हाल, कुल कमाई देख लगेगा झटका

Tere Ishk Mein Box Office: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की कमाई अब बेहद कम हो गई है. फिल्म का क्रेज और टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ कम होती जा रही है. इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ रहा है. आइए आपको 16वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Tere Ishk Mein Box Office: रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ को बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे हो गए हैं. धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस दर्शकों से मिला. मूवी ने तेजी से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन उसके बाद इसकी कमाई गिरने लगी. फिल्म की कहानी और गानों ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा, लेकिन रणवीर सिंह की मूवी ‘धुरंधर’ की लहर में ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर गुम सी हो गई. आइए आपको फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट बताते हैं.

16वें दिन ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरे इश्क मेंTere Ishk Mein Box Office Collection day 16′ ने 16वें दिन 0.29 करोड़ अपने खाते में जमा किए. फिलहाल ये आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे. उम्मीद जताई जा रही कि वीकेंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है. फाइनल कलेक्शन मूवी ने 110.14 करोड़ रुपये का कर लिया है.

जानें डे वाइज ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन

  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: 16 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: 17 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: 19 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: 8.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 10.25 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 6.85 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 5.8 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: 3.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9: 5.7 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: 6.9 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 11: 2.4 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 2.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 13: 2 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 14: 1.65 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 15: 1.05 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 16: 0.29 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 110.14 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंKis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: पास या फेल? दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश, ‘धुरंधर’ ने कर दिया खेल खराब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >