Dhurandhar: अक्षय खन्ना के साथ पहला सीन शूट करने के अनुभव पर विलेन ‘डोंगा’ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह पल काफी डरावना था

Dhurandhar की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच नवीन कौशिक ने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव साझा किए. जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया.

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. जहां एक तरफ फिल्म रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके कलाकार शूटिंग के दौरान के यादगार और इंटेंस अनुभव साझा कर रहे हैं. फिल्म में डोंगा का किरदार निभाने वाले अभिनेता नवीन कौशिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

अक्षय खन्ना के साथ पहला सीन था डरावना

अक्षय खन्ना के साथ अपने पहले ऑन-स्क्रीन सीन को याद करते हुए नवीन कौशिक ने माना कि वह पल उनके लिए काफी डरावना था. उन्होंने कहा कि अक्षय खन्ना अपने किरदार रहमान (डकैत) की डार्क प्रेजेंस को सेट पर पूरी तरह ले आए थे, जिससे वह कुछ पल के लिए घबरा गए. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि ऑफ-स्क्रीन अक्षय खन्ना बेहद सहज और मददगार इंसान हैं. उन्होंने बातचीत के जरिए पूरे सेट का माहौल हल्का किया और सभी कलाकारों को सीन में बेहतर परफॉर्म करने में मदद की.

हर सीन में कुछ अलग करते हैं अक्षय खन्ना

नवीन ने बताया कि अक्षय खन्ना के साथ काम करना उनके लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा. उनके मुताबिक, अक्षय खन्ना जिस तरह सीन का मूड, रिदम और फील बदलते हैं, वह किसी भी अभिनेता के लिए हैरान करने वाला होता है. उनके पास हर सीन में कुछ नया और अलग करने की कला है, जो उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाती है.

रणवीर सिंह की एनर्जी और दरियादिली की तारीफ

रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए नवीन कौशिक ने उनकी एनर्जी और पॉजिटिविटी की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह ने क्लाइमेक्स फाइट सीन के दौरान उन्हें लगातार गाइड किया और आत्मविश्वास बढ़ाया. नवीन के मुताबिक, रणवीर सेट पर सभी को इंकरेज करते रहते थे और उनकी मौजूदगी से पूरे यूनिट का मनोबल ऊंचा रहता था.

नवीन कौशिक ने कहा कि रणवीर सिंह से उन्होंने यह समझा कि स्टारडम के साथ जिम्मेदारी कैसे निभाई जाती है. वह सेट पर हर किसी को नाम से जानते थे, सबके साथ घुल-मिलकर रहते थे और “चलो कमाल करते हैं” जैसे जुमलों से माहौल को हमेशा पॉजिटिव बनाए रखते थे.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar vs KKPK 2: बॉक्स ऑफिस क्लैश पर त्रिधा चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फिल्म फिर भी बिकेगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >