De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: 7 दिन में हुआ अजय-रकुल की फिल्म का बंटाधार, कलेक्शन जान पकड़ लेंगे सिर

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन-रकुल की ‘दे दे प्यार दे 2’ की 7वें दिन कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आइए बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर दे दे प्यार दे 2 ने पहले वीकेंड में अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने तीन दिनों में 30 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे और लगा कि मूवी रफ्तार पकड़ लेगी. लेकिन सोमवार से ही फिल्म की कमाई में अचानक भारी गिरावट आ गई और अब सातवें दिन तक आते-आते बॉक्स ऑफिस पर स्थिति बेहद कमजोर हो गई है.

फिल्म में अजय और रकुल के साथ आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. शानदार स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म कमाई में पकड़ नहीं बना पा रही है. वहीं, ओवरसीज बाजार में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए लगभग 73 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. ऐसे में अब आइए इसके सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, सातवें दिन दोपहर 4 बजे तक फिल्म ने सिर्फ 1.14 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 48.89 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है.

हालांकि, शाम और रात के शोज से आंकड़े थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन फिलहाल फिल्म की कमाई बेहद धीमी हो चुकी है.

रकुल प्रीत ने हाईवे सीन की शूटिंग पर किया चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म के सबसे चर्चित ‘हाईवे सीन’ को लेकर अपने संघर्ष के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी.

रकुल कहती हैं, “मुझे शूटिंग के बीच में स्पाइन इंजरी हो गई थी. आधी फिल्म मैंने फिजियो बेड पर लेटे-लेटे शूट की. मैं 40 दिनों तक बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थी.” उन्होंने बताया कि टीम को शूटिंग रोककर तीन महीने का ब्रेक लेना पड़ा.

हाईवे सीन के बारे में रकुल ने कहा, “जिस हाईवे सीन को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, उसी सीन के दौरान मेरा बिस्तर हाईवे पर लगा था. मैं लेटती, शॉट तैयार होता, उठकर सीन देती और फिर वापस लेट जाती.”

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन की फिल्म ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में अपनी ही फिल्म को पछाड़ा, अब नजर 80 करोड़ वाली मूवी पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >