De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म की तीसरे दिन जबरदस्त पकड़, तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की फिल्मों को पछाड़ा

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ और राजकुमार राव की ‘मालिक’ को पीछे छोड़ दिया है. जानें पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के इस सीक्वल ने दर्शकों को एक बार फिर रिलेशनशिप ड्रामा, एज-गैप रोमांस और मनोरंजक कॉमेडी का डोज देने का वादा किया है. अब तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुकी है और फिल्म का शुरुआती प्रदर्शन काफी मजबूत माना जा रहा है. आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

दे दे प्यार दे 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

Sacnilk report

फिल्म ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 12.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब रिलीज के तीसरे दिन, Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 9.04 करोड़ रुपये कलेक्ट किए हैं.

इसके साथ फिल्म का कुल तीन दिनों का कलेक्शन बढ़कर 30.04 करोड़ रुपये हो गया है. शाम और नाइट शोज की तेजी के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.

धड़क 2 और मालिक पर भारी पड़ी ‘दे दे प्यार दे 2’

तीन दिन में ही फिल्म ने तृप्ति डिमरी की धड़क 2 (23.42 करोड़) और राजकुमार राव की मालिक (25.04 करोड़), दोनों फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

इस प्रदर्शन से साफ है कि वीकेंड पर ‘दे दे प्यार दे 2’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट और खास बातें

सीक्वल में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करती है. इस बार फिल्म में नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है, जिनमें आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दास जैसे कलाकार शामिल हैं.

फिल्म का निर्देशन अंशुल गर्ग ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi की वापसी को लेकर रोहित शेट्टी ने दी बड़ी अपडेट, बताया कब आएगा अगला सीजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >