De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन-रकुल प्रीत की फिल्म ओपनिंग डे पर हिट या फुस्स? पहले दिन की कमाई चौंका देगी

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ आज, 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अब इसके अर्ली ओपनिंग डे रिपोर्ट्स भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे आइए बताते हैं पहले दिन फिल्म हिट या फुस्स है.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के इस सीक्वल ने दर्शकों को एक बार फिर रोमांटिक कॉमेडी का भरपूर डोज देने का वादा किया है. पहले पार्ट की तरह इस बार भी कहानी उम्र के अंतर, फैमिली ड्रामा और मजेदार प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. ऐसे में अब ओपनिंग डे कलेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं, जिसपर आइए एक नजर डालते हैं कि फिल्म पास या फेल हो रही है.

दे दे प्यार दे 2 के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 3 बजे तक 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. हालांकि, यह शुरुआत उम्मीदों से कम रही, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और नाईट शोज में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है.

2025 की शुरुआत में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के खराब प्रदर्शन के बाद, यह फिल्म उनके लिए एक मजबूत बॉक्स ऑफिस कमबैक साबित हो सकती है.

आर. माधवन: ‘अजय सर से प्यार हो गया’

फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के पिता भूमिका निभाने वाले अभिनेता आर. माधवन ने अजय देवगन के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, “मुझे अजय सर से प्यार हो गया है, सेट पर सभी का माहौल बेहद अपनापन भरा था. मीजान और मैं नए थे, लेकिन सभी ने हमारा बहुत साथ दिया.”

आर. माधवन ने मजाक करते हुए यह भी कहा, “मैं फिल्म में अजय का पिता बना हूं, जबकि हम लगभग एक उम्र के हैं. लेकिन उनके साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक रहा.”

दे दे प्यार दे 2 की जरूरी डिटेल्स

सीक्वल में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी बरकरार है, जबकि इस बार कलाकारों में आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दास जैसे नए चेहरे भी जुड़े हैं. अंशुल गर्ग की निर्देशित इस मूवी को टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है और इसका रन टाइम 2 घंटे 27 मिनट है.

यह भी पढ़ें: Kamini Kaushal Death: नहीं रहीं धर्मेंद्र की पहली को-स्टार कामिनी कौशल, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >