De De Pyaar De 2 से तब्बू का कटा पत्ता, उनकी वापसी पर अजय देवगन बोले- तीसरे पार्ट में जरूर हिस्सा होंगी

De De Pyaar De 2: दे दे प्यार दे 2, 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को लेकर दर्शक सुपरएक्साइटेड हैं. हालांकि ट्रेलर में तब्बू को ना देखकर कुछ यूजर्स परेशान है. अब सह निर्माता और अजय देवगन ने इसपर रिएक्ट किया और बताया कि क्या एक्ट्रेस सीक्वल का हिस्सा बनेंगी.

De De Pyaar De 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर दे दे प्यार दे 2 दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया. जिसमें इस बार आशीष, आयशा के पेरेंट्स को इम्प्रेस करते दिखाई दिए. उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं. हालांकि क्लिप में कहीं भी तब्बू दिखाई नहीं दी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या एक्ट्रेस का सीक्वल से पत्ता कट चुका है. अब डायरेक्टर और अजय देवगन ने इस राज से पर्दा उठाया है.

लव रंजन ने सीक्वल में तब्बू की वापसी को लेकर क्या कहा

तब्बू के दे दे प्यार दे 2 के ट्रेलर से गायब होने पर जब सह-निर्माता लव रंजन से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि तीसरा पार्ट बनेगा… पहले पार्ट में हम लड़के के घर गए थे. अब हम लड़की के घर आए हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम दोनों परिवारों को भी मिलवाएंगे.” उन्होंने यह भी हिंट दिया कि हो सकता है कि तीसरे पार्ट में सभी किरदार फिर से एक साथ आ सकते हैं.

तब्बू की सीक्वल में वापसी पर क्या बोले अजय देवगन

अजय देवगन ने सीक्वल में तब्बू की वापसी पर बात करते हुए, “जैसा लव ने कहा, अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जब दोनों परिवार मिलेंगे, तो वह इसका हिस्सा जरूर होंगी.” दे दे प्यार दे 2 में डायरेक्टर भी चेंज हुए हैं. जहां पहले पार्ट का निर्देशन आकिव अली ने किया था, वहीं सीक्वल का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2: आर माधवन ने फिल्म में अजय देवगन के ससुर का रोल निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी नर्वस था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >