Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा' ने मचाया तहलका या हुई फुस्स? किसी ने दिए 4.5 तो किसी ने 3.5 स्टार

Daayra X Review: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' को लेकर एक्स पर रिव्यू सामने आ गए हैं. फिल्म क्रिटिक्स ने इसे दमदार थ्रिलर बताया है और खासतौर पर करीना-पृथ्वीराज की परफॉर्मेंस की तारीफ की. एक्स यूजर्स ने भी इसे मस्ट वॉच कह रहे हैं.

Daayra X Review: जब वर्दी एक हो, लेकिन कानून और इंसाफ को देखने का नजरिया अलग हो, तो टकराव सिर्फ दो अफसरों का नहीं रहता... पूरी कहानी दांव पर लग जाती है. करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' फाइनली थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. मेघना गुलजार की ये क्राइम थ्रिलर कैसी है. आइये जानते हैं.

दायरा का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक्स सुमित कडेल ने एक्स पर रिव्यू करते हुए लिखा, दायरा रिव्यू: जबरदस्त थ्रिलर, 3.5 स्टार्स फिल्म एक दिलचस्प, परेशान करने वाली और असरदार थ्रिलर है, जो आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखती है. यह फिल्म क्राइम, रेप, मर्डर और न्याय से जुड़े एक संवेदनशील मामले को उठाती है और इसे एक मुश्किल सवाल के इर्द-गिर्द बुनती है... क्या होता है जब तुरंत न्याय का कानून से टकराव होता है? पृथ्वीराज ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, हर सीन में उन्होंने जबरदस्त इंटेंसिटी और यकीन दिखाया है. करीना को एक लेयर्ड रोल मिला है और उन्होंने सीरियस और हल्के-फुल्के, दोनों तरह के पलों को बखूबी निभाया है.

करीना कपूर

रमेश बाला ने दायरा को कहा दिलचस्प

क्रिटिक रमेश बाला ने एक्स पर लिखा, दायरा, 4.5 स्टार बेहद दिलचस्प. पुलिस की जांच-पड़ताल पर आधारित एक जबरदस्त इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर... तुरंत न्याय वर्सेज कानून की अपना प्रोसेस... यह केस 2019 के तेलंगाना वेटनरी डॉक्टर रेप-मर्डर-एनकाउंटर केस जैसा ही है... रेप, मर्डर और एनकाउंटर, फिल्म शुरू से आखिर तक तनाव और जबरदस्त रोमांच के साथ एक गंभीर मामले को दिखाती है. @PrithviOfficial और #Kareena का नजरिया अलग-अलग है और दोनों ने बेहतरीन काम किया है, जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. इसे थिएटर में जरूर देखना चाहिए.

एक्स पर यूजर्स ने दायरा को दिया ये रेटिंग

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 4.5 स्टार.. वन वर्ड रिव्यू... दायरा, जबरदस्त असरदार, रॉ... दमदार... सोचने पर मजबूर करने वाली... #Kareena और #Prithviraj की जबरदस्त एक्टिंग और बेहतरीन कहानी कहने के अंदाज से बनी एक दमदार थ्रिलर. एक दूसरे यूजर ने लिखा, एक डार्क क्राइम थ्रिलर जो किसी को दोषी या बेगुनाह ठहराने की कोशिश नहीं करती... मेघना गुलज़ार की #Daayra एक परेशान करने वाली सच्ची घटना पर आधारित क्राइम कहानी है. यह फिल्म अपराध, पुलिसिंग, जनता के गुस्से और तुरंत न्याय (instant justice) के विचार को नैतिक और गहरे नज़रिए से दिखाती है.

ये भी पढ़ें: Daayra Movie Review : करीना की ये फिल्म औसत फिल्म के दायरे में उलझी ..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >