Coolie Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप? 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही ‘कुली’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने सबको चौंकाया

Coolie Worldwide Collection: ‘कुली’, 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म ने वीकडेज में गिरावट के बाद बॉक्स ऑफिस पर उछाल दिखाया और चार दिनों में पहली बार डबल डिजिट कमाई दर्ज की. फिल्म का घरेलू कलेक्शन 250 करोड़ रुपये पार कर गया है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड क्या हाल है, ये आपको बताते हैं.

Coolie Worldwide Collection: लोकेश कनगराज निर्देशित एक्शन ड्रामा ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. रजनीकांत की फिल्म ने वीकडेज में लगातार गिरावट के बाद फिर से कलेक्शन में उछाल दिखाया. चार दिनों बाद पहली बार डबल डिजिट अंकों की कमाई दर्ज की. फिल्म का घरेलू कलेक्शन 250 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. हालांकि ‘लियो’, ‘जेलर’ और ‘2.0’ जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को कुली ने तोड़ दिया है. चलिए आपको वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

वर्ल्डवाइड कुली ने अबतक कितना कलेक्शन कर लिया

Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म कुली ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 479 करोड़ रुपये का कर लिया है. अब फिल्म तेजी से 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. शुरुआती दिनों से ही शानदार प्रदर्शन कर रही यह मूवी फिलहाल ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ से क्लैश कर रही है, लेकिन ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है और वह ‘कुली’ से पीछे चल रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 257.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

जानें कुली का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (भारत में)

  • Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 9: 5.85 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 11: 11.35 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 12: 3 करोड़

Coolie Total Collection: 260.35 करोड़

यह भी पढ़ेंWar 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? कलेक्शन करेगा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >