Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देख फैंस रह गए दंग, ब्लॉकबस्टर या फुस्स? जानें यहां

Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की लोकप्रियता देश ही में नहीं बल्कि विदेशों में भी है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा मूवी ने भारत में पार कर लिया, जबकि वर्ल्डवाइड भी मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आइए कुल कमाई बताते हैं.

Coolie Worldwide Collection: सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर अपनी पॉपुलैरिटी का सबूत दिया है. थलाइवा की फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर सारी फिल्मों की हालत खराब कर दी. मूवी में नागार्जुन, श्रुति हासन, आमिर खान, पूजा हेगड़े और उपेंद्र ने अहम किरदार निभाया हैं. एक्शन से भरपूर फिल्म ने दुनियाभर में धांसू कमाई करते हुए 400 करोड़ रुपये के आस-पास कमाई कर ली. जबकि भारत में भी फिल्म तेजी से कलेक्शन कर रही है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आइए आपको बताते हैं कि अबतक वर्ल्डवाइड मूवी ने कितनी कमाई की.

वर्ल्डवाइड कुली ने कितना कलेक्शन कर लिया?

sacnilk के अनुसार, कुली ने भारत में छठे दिन करीब 1.4 करोड़ (अर्ली आंकड़े) रुपये की कमाई कर ली. नेट कलेक्शन फिल्म ने 208.05 करोड़ रुपये का किया है. वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने अबतक 404 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है. उम्मीद है कि वीकेंड में मूवी की कमाई डबल हो सकती है. कुली का क्लैश वॉर 2 से हुआ. हालांकि कुली वॉर 2 से काफी आगे निकल गई है और मूवी की हालत खराब कर रही है.

कुली के लिए आमिर खान ने लिए कितने करोड़?

रजनीकांत की फिल्म कुली में आमिर खान ने दहा का किरदार निभाया है. उनका किरदार 10 मिनट का है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि आमिर ने फिल्म में काम करने के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसपर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने कहा, मैंने कुली के लिए एक पैसा भी नहीं लिया है. रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करना गर्व की बात है और वह ही मेरे लिए इनाम है. मैंने सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस दिया है. रजनीकांत और नागार्जुन असली हीरो है और इस वजह से ही दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे और सिनेमाघरों में जा रहे.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >