Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड

Coolie Vs War 2 Box Office: 14 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस टक्कर होने वाली है. पहला ऋतिक रोशन का वॉर है और दूसरे साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली है. भारत में नहीं, लेकिन वर्ल्डवाइड इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं कौन विनर है.

Coolie Vs War 2 Box Office: स्वतंत्रता दिवस पर दो बड़ी बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है. पहली अयान मुखर्जी की स्पाई थ्रिलर वॉर 2 है, जिसमें ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं. दूसरी लोकेश कनगराज की एक्शन फिल्म कुली है, जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं. भारत में अभी तक मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अमेरिका में एडवांस टिकट बिक्री को ध्यान में रखा जाए, तो कुली इस समय काफी आगे चल रही है.

कुली एडवांस बुकिंग में मचा रही धमाल

कुली ने उत्तरी अमेरिका में $1.06 मिलियन की एडवांस बुकिंग कर ली है. यह अब उत्तरी अमेरिका में $1 मिलियन की प्री-सेल कमाई के आंकड़े तक पहुंचने वाली सबसे तेज तमिल फिल्म बन गई है. इसमें अकेले अमेरिकी सिनेमाघरों से $850,000 की कमाई शामिल है, जहां 35,000 से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार, इसे पूरे अमेरिका में 430 स्थानों पर 1147 शो के साथ रिलीज किया जाएगा. दूसरी एक्शन ड्रामों ने भी ये उपलब्धि हासिल की है, जिसमें पा रंजीत की कबाली (2016), जिसने 1.92 मिलियन डॉलर की कमाई की, और कनगराज की एक और एक्शन थ्रिलर, लियो (2023), जिसमें विजय ने अभिनय किया था, जिसने उत्तरी अमेरिका में प्री-सेल में 1.86 मिलियन डॉलर की कमाई की. कुली अब तीसरे स्थान पर है.

वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में कुली की कमाई में आई गिरावट

कुली से वॉर 2 काफी पीछे है. इसने उत्तरी अमेरिका में 582 जगहों पर 1585 शोज से $168,000 की कमाई की है. अमेरिकी सिनेमाघरों ने इस कुल कमाई में केवल $150.9,000 का योगदान दिया है. लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार, वॉर 2 शायद उत्तरी अमेरिका में $10 लाख की प्री-सेल कमाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी, जो कि कुली ने 10 दिन पहले ही हासिल कर ली है.

यह भी पढ़ें- Kingdom Box Office Collection Day 5: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की चमक हुई फीकी, पांचवें दिन कमाई में आई भरी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >