Coolie Vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़

Coolie Vs War 2 Box Office: फिल्म कुली और वॉर 2 के रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए. एक तरफ रजनीकांत की मूवी कुली है और दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की वॉर 2 है. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. एडवांस बुकिंग में किसने बाजी मारी, यहां जानिए.

Coolie Vs War 2 Box Office: इस 14 अगस्त को दो बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट की फिल्में आमने-सामने होगी. लोकेश कनगराज की तमिल क्राइम फिल्म कुली और अयान मुखर्जी की स्पाई थ्रिलर वॉर 2 एक ही दिन रिलीज हो रही है. कुली में रजनीकांत, श्रुति हासन हैं और वॉर 2 में ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं. एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसमे रजनीकांत की मूवी ऋतिक की फिल्म से आगे है. ऐसा लग रहा है कि कुली 2, वॉर 2 को कड़ी टक्कर देगा.

कुली या वॉर 2- एडवांस बुकिंग में कौन है आगे?

कुली ने भारत में एडवांस बुकिंग में 10.7 करोड़ रुपये कमा लिए, इसमें तमिल भाषा में 10 करोड़ रुपये, 4 लाख रुपये तेलुगु में, 1.5 लाख कन्नड़ और हिंदी में 40,000 रुपये शामिल है. लगभग 6 करोड़ रुपये की ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर भारत में रजनीकांत की फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग वर्तमान में 16.15 करोड़ रुपये हो चुकी है. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, वॉर 2 की एडंवास बुकिंग कुली की तुलना में बहुत कम है. एडवांस बुकिंग में इसने अभी तक 30. 28 लाख कमाए, जिसमें 28 लाख हिंदी में, 1.3 में डब तमिल और तेलुगु वर्जन में 70000 रुपये कमाए. इसके अलावा 60000 रुपये आईमैक्स हिंदी 2 से कमाए. ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर भारत में मूवी ने फिलहाल 1.22 करोड़ रुपये कमा लिए.

जानें कुली और वॉर के बारे में

कलानिधि मारन की ओर से निर्मित कुली में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सत्यराज,सौबिन शाहिर, उपेंद्र भी हैं. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान कैमियो रोल प्ले करते दिखेंगे. रजनीकांत की ये 171वीं फिल्म है और फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. जबकि वॉर 2 सुरहिट मूवी वॉर का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर और आशुतोष राणा थे. वॉर में ऋतिक के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी में शाहरुख खान पठान के रूप में एक छोटा सा कैमियो करते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ क्लैश पर कहा- बहुत सारे सवाल हैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >