Coolie vs War 2 Box Office Day 2: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, दूसरे दिन किसने मारी बाजी, कमाई जान लगेगा झटका

Coolie vs War 2 Box Office Day 2: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सबसे पहली तो वाईआरएफ की वॉर 2 और दूसरी लोकेश कनगराज की कुली. दोनों ही हाई बजट की फिल्में थी और इसने जबरदस्त क्लैश देखा गया. हालांकि ओपनिंग डे पर रजनीकांत की फिल्म ने बाजी मार ली. आइये जानते हैं दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या कहता है.

Coolie vs War 2 Box Office Day 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट थी. इसलिए तो दोनों ही फिल्मों ने बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की. हालांकि लोकेश कनगराज की कुली ने बढ़त बना ली और अयान मुखर्जी की वॉर 2 से आगे निकल गई. आइये जानते हैं दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या कहता है.

कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. फैंस ने इसे मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर कहा. इसी का असर है कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने पहले दिन 52.50 करोड़ रुपये की कमाई की और छावा जैसी मूवीज के ओपनिंग डे कलेक्शन को तोड़ दिया. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर ने दूसरे दिन सुबह के ट्रेंड के अनुसार अभी तक 1.17 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 53.67 करोड़ हो गया.

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52.5 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 1.17 करोड़

War 2 Box Office Total Collection- 53.67 करोड़

कुली ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

रजनीकांत की कुली साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. इसको देखने के लिए दर्शकों में गजब का क्रेज भी था. इसलिए तो मूवी ने ओपनिंग डे पर लियो, जेलर, रेट्रो और गुड बैड अग्ली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 65.00 करोड़ की तगड़ी कमाई की थी. sacnilk के मुताबिक दूसरे दिन कुली ने 3.09 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 68.09 करोड़ हो गया. हालांकि ये मॉर्निंग ट्रेंड्स के आंकड़े है और इसमें शाम तक कई बदलाव होंगे.

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Coolie Box Office Collection Day 1- 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2- 3.09 करोड़

Coolie Box Office Total Collection- 68.09 करोड़

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office: रजनीकांत की कुली ने रचा इतिहास, इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >