Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत या ऋतिक, किसकी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह? टोटल कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर जारी है. शुरुआती दिनों में दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की, लेकिन दसवें दिन कलेक्शन सिंगल डिजिट तक गिर चुका है. कुली अब वॉर 2 से आगे निकलती दिख रही है.

Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. एक तरफ साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की कुली है, तो दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2. दोनों फिल्मों ने ओपनिंग से ही शानदार कमाई शुरू की, लेकिन मुकाबले में रजनीकांत की फिल्म ने बाजी मार ली. हालांकि अब दोनों फिल्मों की कमाई गिर गई है और दोनों सिंगल डिजिट में ही कमाई कर रही है. अब देखते हैं कि कुली और वॉर 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंचा है.

यहां जान लें कुली का अब तक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो रजनीकांत की कुली ने 10वें दिन 1.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे. कुल कलेक्शन मूवी की अब तक 237.14 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 439 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. रविवार की छुट्टी का कुली को फायदा मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है. मूवी में रजनीकांत के अलावा लोकेश कनगराज ने नागार्जुन, आमिर खान, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन के लिया हैं.

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

रजनीकांत की कुली से वॉर 2 पीछे चल रही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन मूवी ने 0.95 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद कुल कमाई अबतक 209.20 करोड़ रुपये हो गया है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 320 करोड़ रुपये कमा लिए है. यशराज फिल्म्स के स्पाईवर्स की छठी किस्त वॉर 2 का मेगा बजट पर तैयार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है. इससे पहले स्पाईवर्स में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: तलाक की चर्चाओं के बीच स्टाइलिश अंदाज में दिखे गोविंदा, एयरपोर्ट पर किसे दिया फ्लाइंग KISS?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >