Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' का तूफान, वॉर 2 को दी जबरदस्त पटखनी

Coolie Vs War 2 Box Office: 14 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के बीच जबरदस्त क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगी. विदेश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में कौन किससे आगे है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Coolie Vs War 2 Box Office: 14 अगस्त को दो ऐसी फिल्मों का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है, जिसका दर्शक दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. रजनीकांत की फिल्म कुली और ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर की वॉर 2 एक ही दिन रिलीज हो रही. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. ऐसा माना जा रहा कि दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देगी. नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसमें लोकेश कनगराज की फिल्म ने ऋतिक की मूवी को पीछे छोड़ दिया है.

कुली ने नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग बिक्री में वॉर 2 को पछाड़ा

फिल्म ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ दोनों बड़े स्टारकास्ट और बड़े बजट की मूवीज है. कुली ने प्रीमियर के लिए एडवांस टिकट बिक्री में ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुली’ ने तेलुगू वर्जन की एडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ को मामूली अंतर से पछाड़ दिया है. ‘कुली’ ने करीब 2,25,000 डॉलर की एडवांस कमाई की है. वहीं, ‘वॉर 2’ ने 1,70,000 डॉलर की. ये अंतर जल्द खत्म हो जाएगा क्योंकि ऋतिक रोशन की फिल्म को प्रमुख जगहों पर प्रीमियम स्क्रीन मिल गई हैं, जिससे आखिरी समय में उसकी प्री-सेल्स में तेजी आ सकती है.

नॉर्थ अमेरिका में आगे बढ़े रही कुली

जब कुल प्री-सेल्स (सभी वर्जन मिलाकर) की बात आती है, तो ‘कुली’ नॉर्थ अमेरिका में 1.2 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई के साथ काफी आगे है. दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2‘ फिलहाल 2.3 लाख डॉलर पर है. हालांकि ‘वॉर 2’ एक बॉलीवुड फिल्म है और ज्यादातर हिंदी फिल्मों की तरह यह अमेरिका में प्रीमियर को स्किप नहीं कर रही बल्कि इसका फुल-फ्लेज्ड प्रीमियर प्लान है. ऐसे में फिल्म के पास ग्रोथ का काफी स्कोप अभी है.

कुली और वॉर 2 की स्टारकास्ट

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी दिखेंगी. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही. ये फिल्म वॉर का सीक्वल है. जबकि ‘कुली’ में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज हैं. इसके अलावा आमिर खान ने इसमें कैमियो किया है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7: फ्लॉप की ओर बढ़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’, बजट निकालना भी मुश्किल, कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >