Coolie: राम गोपाल वर्मा ने रजनीकांत की मूवी का किया रिव्यू, कहा- कुली कोई फिल्म नहीं है…यह एक आंदोलन है

Coolie: रजनीकांत की फिल्म कुली को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिव्यू दर्शकों से मिल रहे हैं. थलाइवा की ये 151वीं फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है. फिल्म को अबतक कई सेलेब्स का सपोर्ट मिल चुका है. इस बीच फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने मूवी का रिव्यू किया है.

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में फैंस जश्न मनाने लगे. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए है, जिसमें थिएटर्स के अंदर दर्शक सीटियां बजाते, डांस करते और जोरदार नारे लगाते दिखे. थलाइवा की मूवी को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. एक्स पर मूवी की तारीफ करते यूजर्स नहीं थक रहे. रजनीकांत के साथ फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन ने भी मुख्य भूमिका निभाई हैं. उनके परफॉर्मेंस की प्रशंसा लोग कर रहे हैं. इस बीच डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का रिव्यू किया है.

राम गोपाल वर्मा ने कुली का किया रिव्यू

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर लिखा, कुली कोई फिल्म नहीं है..यह एक आंदोलन है. इसके अलावा ऋषभ शेट्टी, मोहनलाल, एक्टर नानी, सूर्या, कमल हासन ने थलाइवा की फिल्म को अपना सपोर्ट दिया है. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. शाम में अबतक ये आंकड़े बढ़ जाएंगे.

कुली में आमिर खान का है 10 मिनट का रोल

रजनीकांत की फिल्म कुली में आमिर खान कैमियो रोल में है. वह दाहा का किरदार निभा रहे हैं, हालांकि उनका किरदार सिर्फ 10 मिनट का है. वह फिल्म में लंबे समय से रजनीकांत के किरदार की खोज में होता है और फाइनल बॉस बनकर आते हैं. फिल्म में श्रुति हासन, नागार्जुन, सत्यराज भी हैं. मूवी का क्लैश ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से हो रही है. दोनों फिल्मों को दर्शक बहुत प्यार दे रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कुली से वॉर 2 अभी तक पीछे है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 ने अभी तक 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें- Coolie: नागार्जुन संग कुली में काम करने पर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म एक बड़ी हिट साबित होनी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >