Coolie: नागार्जुन संग कुली में काम करने पर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म एक बड़ी हिट साबित होनी चाहिए

Coolie: सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली में श्रुति हासन और नागार्जुन अक्किनेनी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. मूवी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अब रजनीकांत ने नागार्जुन संग काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Coolie: साउथ सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में श्रुति हासन और नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. इसके अलावा मूवी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी नजर आएंगे. फैंस उन्हें ट्रेलर में देखकर काफी खुश हो गए. आमिर ट्रेलर में एकदम अलग लुक और अंदाज में दिखे थे. इस बीच रजनीकांत ने नागार्जुन संग फिल्म में काम करने पर रिएक्ट किया है.

फिल्म कुली में साइमन का किरदार निभाना चाहते थे रजनीकांत

दरअसल, फिल्म कुली के रिलीज से पहले हैदराबाद में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था. इस इवेंट में रजनीकांत ने वीडियो संदेश के जरिए जुड़े. इस दौरान उन्होंने बताया कि वह फिल्म में साइमन का किरदार प्ले करना चाहते थे. एक्टर ने बताया, “साइमन का किरदार बेहद स्टाइलिश होना चाहिए. शुरुआत में उन्होंने इस किरदार को निभाने की इच्छा जताई थी. फिर लोकेश आए और बताया कि नागार्जुन इस किरदार के लिए राजी हो गए हैं. उनकी मंज़ूरी मेरे लिए बहुत बड़ा झटका और खुशी की बात थी.”

नागार्जुन संग काम करने पर कहा- उनकी सादगी, सहजता…

रजनीकांत ने नागार्जुन अक्किनेनी संग फिल्म में काम करने पर कहा, “मुझे थाईलैंड में नागार्जुन के साथ 17 दिन काम करने का मौका मिला. उनकी सादगी, सहजता और फिटनेस फॉर्मूला ने मुझे हैरान कर दिया. फिल्म में उनका किरदार साइमन, बाशा और एंटनी जैसे यादगार किरदारों में गिना जाएगा. संगीतकार अनिरुद्ध के म्यूजिक के साथ कूली एक बड़ी हिट साबित होनी चाहिए.”

वॉर 2 और कुली के बीच होगी कड़ी टक्कर

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मूवी वॉर 2 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में थिएटर्स में दस्तक देगी. मूवी में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्मित फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्मों में से है.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा मस्ती का मजा, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >