Coolie: कमल हासन ने कुली की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, मोहनलाल- ममूटी ने रजनीकांत की तारीफ में कहा- सिनेमा में 50 शानदार साल

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली थिएटर्स में आज रिलीज हो गई. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म थलाइवा के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर रिलीज हुई. मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर रिव्यूज आ रहे हैं. इस बीच साउथ स्टार मोहनलाल, ममूटी और कमल हासन ने फिल्म को अपना सपोर्ट दिया.

Coolie: रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन की फिल्म कुली आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. रजनीकांत के फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर जश्न मनाने लगे हैं. फिल्म को लेकर एक्स पर खूब सारे रिव्यूज आने लगे हैं. हाई-वोल्टेज ड्रामा तक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन ड्रामा ‘वॉर 2’ से टकरा रही है. फिल्म में आमिर खान का कैमियो भी है, जो इसे और खास बनाता है. सेलेब्स भी फिल्म को अपना सपोर्ट दे रहे हैं. साउथ स्टार ममूटी, मोहनलाल, कमल हासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने थलाइवा को अपना सपोर्ट दिया हैं.

कुली को मिला तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कमल हासन का मिला सपोर्ट

कुली के निर्देशक लोकेश कनगराज ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू कहते हुए लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री CMOTamilNadu सर, कुली सर के लिए आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.” साउथ स्टार कमल हासन ने लिखा, सिनेमाई जगत में आधी सदी पूरी करते हुए, मेरे प्रिय मित्र रजनीकांत आज फिल्म इंडस्ट्री में 50 शानदार साल मना रहे हैं. मैं हमारे सुपरस्टार को प्यार और सम्मान के साथ सलाम करता हूं और उनकी फिल्म कुली को इस गोल्डन जुबली के मौके पर पूरी दुनिया में शानदार सफलता की शुभकामनाएं देता हूं.

मोहनलाल- ममूटी ने रजनीकांत को कुली के लिए दी बधाई

मोहनलाल ने अपने एक्स पर लिखा, पचास साल का बेमिसाल करिश्मा, समर्पण और पर्दे पर जादू. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक और केवल रजनीकांत सर को ढेरों बधाइयां. कुली और आने वाले कई यादगार पलों के लिए शुभकामनाएं. वहीं, एक्टर ममूटी ने लिखा, सिनेमा में 50 शानदार साल पूरे करने पर आपको ढेरों बधाइयां. आपके साथ पर्दा साझा करना सच में मेरे लिए सम्मान की बात रही. कुली के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. आप हमेशा प्रेरणा देते रहें और यूं ही चमकते रहें.

यह भी पढ़ें- Coolie: नागार्जुन संग कुली में काम करने पर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म एक बड़ी हिट साबित होनी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >