Coolie Closing Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ का थिएटर रन खत्म, फिर भी रच गई इतिहास, बनी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

Coolie Closing Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ (हिंदी) ने 37.25 करोड़ की कमाई कर अपनी सिनेमाघर यात्रा पूरी की. इसी के साथ यह हिंदी में दूसरी सबसे जयादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बनी.

Coolie Closing Box Office Collection: रजनीकांत, श्रुति हासन और नागार्जुन की एक्शन-थ्रिलर ‘कुली’ के हिंदी शोज अब सिनेमाघरों से खत्म हो चुके हैं. मिली-जुली प्रतिक्रियाओं और क्रिटिक्स के रिव्यूज से फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया और भारत में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

हालांकि, चार हफ्तों तक सिनेमाघरों में टिकने के बाद भी फिल्म ने हिंदी वर्जन में कुल 37.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह आंकड़ा ठीक-ठाक है, लेकिन 50 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद अधूरी रह गई. लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, ‘कुली’ हिंदी भाषा में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बनी है. आइए आपको बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

कुली की मजबूत शुरुआत लेकिन धीमी रफ्तार

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म से हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन ऋतिक रोशन स्टारर ‘वॉर 2’ से टकराते हुए कुली (हिंदी) ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद शुरुआती चार दिनों में कुल 19.7 करोड़ का कलेक्शन हुआ. हालांकि, 2 हफ्ते बाद ही कमाई में गिरावट आने के चलते यह लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाई और चार हफ्तों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 37.25 करोड़ रुपये कमाए.

हिंदी में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म

कुली (हिंदी) कमजोर प्रदर्शन के बाद भी अंत तक एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गई. दरअसल, अब यह हिंदी में अब तक की दूसरी सबसे जयादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी रजनीकांत की ही ‘2.0’ है, जिसने हिंदी वर्जन में 188 करोड़ की कमाई की थी.

हिंदी में टॉप कॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट

  1. 2.0 – 188 करोड़
  2. कुली – 37.25 करोड़
  3. सिंह – 32.21 करोड़
  4. कबाली – 28 करोड़
  5. पोन्नियिन सेलवन 1 – 25 करोड़

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: ‘बागी 4’ ने फिर बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, टाइगर श्रॉफ के बाद संजय दत्त की सुपरहिट फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >