Coolie: धनुष ने रजनीकांत की कुली का किया रिव्यू, आप भी जानें साउथ स्टार ने क्या कहा

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म "कुली" सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस मेगास्टार को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखकर काफी उत्साहित हैं. अब धनुष ने भी एक्शन ड्रामा को देखा और फिल्म को लेकर फाइनली अपनी राय साझा की.

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई. फैंस ने टीजर से लेकर पोस्टर और ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया. आज फाइनली मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और नेटिजन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं. एक्शन ड्रामा में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और आमिर खान जैसे स्टार्स हैं. साथ ही श्रुति हासन और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. धनुष भी कुली देखने के लिए सुबह की स्क्रीनिंग में पहुंचे. उनके साथ उनकी एक्स वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत और बेटे भी मौजूद थे.

धनुष ने कुली का किया रिव्यू

कुली की स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद, धनुष मुस्कुराते हुए थिएटर से बाहर निकले. जब उनसे फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक बड़ी मुस्कान बिखेरी, थम्स अप किया. फिर जाकर अपनी कार में बैठ गए. उनके हाव-भाव से यह स्पष्ट था कि उन्होंने एक्शन ड्रामा का भरपूर आनंद लिया. सुबह के शो के लिए, अभिनेता ने काली टी-शर्ट और मैचिंग बॉटम में अपना कैज़ुअल लुक बरकरार रखा.

रजनीकांत की बेटी संग हुई थी धनुष की शादी

धनुष की शादी सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 18 नवंबर 2004 को हुई थी. उनके दो बेटे हैं, यत्र और लिंगा है. लगभग 20 साल साथ रहने के बाद, उन्होंने अलग होने का फैसला किया और 2024 में तलाक ले लिया. हाल ही में, धनुष तब सुर्खियों में आए, जब उनके और मृणाल ठाकुर की डेटिंग रूमर्स फैलने लगी. हालांकि दोनों ही स्टार्स ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है.

धनुष का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो, धनुष आखिरी बार शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित कुबेर में मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस ड्रामा में, उन्होंने एक भिखारी की भूमिका निभाई थी, जिसमें नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ जैसे कलाकार थे.

यह भी पढ़ें- Tehran On OTT: जॉन अब्राहम ने तेहरान के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निराशा और हताशा जरूर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >