Coolie Box Office Collection Day 6: रजनीकांत की ‘कुली’ का तूफानी कलेक्शन, चौथे दिन भी बरसाए करोड़ों, जानें कुल कमाई

Coolie Box Office Collection Day 6: रजनीकांत की नई फिल्म कुली ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है. 14 अगस्त को आई इस तमिल एक्शन-थ्रिलर को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है. फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की और अब तक लगातार धमाल मचाए हुए है. छठे दिन कुली ऋतिक रोशन की वॉर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है.

Coolie Box Office Collection Day 6: रजनीकांत का नाम आते ही दर्शकों में एक अलग ही जोश देखने को मिलता है और यही नजारा उनकी नई रिलीज कुली के साथ भी देखने को मिला. 14 अगस्त को रिलीज हुई यह तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के साथ आई. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. फिल्म ऋतिक रोशन की मूवी वॉर 2 को कड़ी टक्कर दे रहा है. चलिए छठे दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

छठे दिन कुली ने कमाए इतने करोड़

स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला. पहले ही दिन कुली ने 65 करोड़ रुपये की कमाई कर इंडस्ट्री को चौंका दिया. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो छठे दिन मूवी ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सिर्फ पांच दिनों में अबतक फिल्म का कुल कलेक्शन 206.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे यह रजनीकांत की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई. हालांकि छठे दिन का फाइनल आंकड़ा शाम तक अपडेट होगा. कुली ने बॉक्स ऑफिस पर वॉर की छुट्टी कर दी है. जबकि वॉर 2 ने अबतक सिर्फ 180 करोड़ की ही कमाई की है. वॉर 2 में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं.

डे वाइज कुली का कलेक्शन

  • Coolie Box Office Collection Day 1- 65 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 2- 54.75 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 3- 39.5 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 4- 35.25 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 5- 12.15 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 6- 0.02 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 206.67

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >