Coolie Box Office Collection Day 10: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? रजनीकांत की ‘कुली’ का 10वें दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

Coolie Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की फिल्म कुली ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लोकेश कानागराज निर्देशित इस फिल्म का मुकाबला ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से हुआ. दोनों फिल्मों ने 7 दिन में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, लेकिन कुली कमाई में आगे निकल चुकी है.

Coolie Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की कुली ने दर्शकों को अपनी दमदार कहानी और एक्शन से पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. फिल्म का निर्देशन लोकेश कानागराज ने किया है और यह रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई. कुली का मुकाबला सीधे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 से हुआ. रिलीज के महज 7 दिनों में ही दोनों फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. हालांकि, कुली कमाई के मामले में वॉर 2 से आगे निकल चुकी है और फिलहाल बॉक्स ऑफिस की असली विजेता साबित हो रही है. 10वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

10वें दिन का कुली का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कुली की कमाई अब गिरते जा रही है. हर बीतते दिन के साथ मूवी का कलेक्शन कम होता जा रहा है. 10वें दिन अभी तक फिल्म ने 0.15 (अर्ली रिपोर्ट) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने अभी तक 235.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही कि वीकेंड पर एक बार फिर से कमाई में इजाफा होगा.

देखें कुली का डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

  • Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 10: 0.15 करोड़ (Early Reports)

Coolie Total Collection: 235.81 करोड़

कुली से पीछे है वॉर 2

वॉर 2 कुली से आगे निकलने के लिए बहुत मेहनत कर रही है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की वॉर 2 ने अभी तक 204.25 करोड़ रुपये कमाए है. यह एक्शन सीक्वल कुली से कमाई के मामले में पीछे है.

यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: तलाक की चर्चाओं के बीच स्टाइलिश अंदाज में दिखे गोविंदा, एयरपोर्ट पर किसे दिया फ्लाइंग KISS?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >