Coolie: रजनीकांत की कुली में आमिर खान का होगा धमाकेदार कैमियो, बोले- मैंने स्क्रिप्ट भी…

Coolie: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जल्द ही सितारे जमीन पर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है. इसी बीच एक्टर ने कंफर्म किया है कि वह रजनीकांत की कूली में कैमियो करने वाले हैं.

Coolie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर जल्द ही सितारे जमीन पर में नजर आने वाले हैं, जो 20 जून को रिलीज होगी. अब आमिर ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह सुपरस्टार रजनीकांत की कुली में कैमियो करेंगे. फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है.

आमिर खान रजनीकांत की फिल्म कुली में करेंगे कैमियो

जूम संग बातचीत में, सितारे जमीन पर के अभिनेता ने यह रोमांचक जानकारी दी और यह भी शेयर किया कि वह इस फिल्म को करने के लिए इसलिए सहमत हुए क्योंकि वह रजनीकांत के बहुत बड़े फैंन हैं. आमिर खान ने कैमियो के बारे में कहा, “मुझे यह करते हुए बहुत मजा आया. मैं रजनी सर का बहुत बड़ा फैन हूं. मेरे मन में रजनी सर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है. इसलिए, मैंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी. जब लोकेश ने मुझे बताया कि यह रजनी सर की फिल्म है और वह चाहते हैं कि मैं इसमें कैमियो करूं, तो मैंने कहा, ‘ठीक है. मैं यह कर रहा हूं, जो भी हो, मैं इसे कर रहा हूं.”

कुली के बारे में

कुली एक अपकमिंग भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और इसका निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है. इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सौबिन शाहिर, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और उपेंद्र भी हैं.

कब रिलीज होगी कुली

अपकमिंग एक्शन फिल्म के निर्माताओं ने पहले एक रोमांचक टाइटल टीजर जारी किया था, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत को फैक्ट्री जैसे माहौल में खलनायकों से लड़ते हुए दिखाया गया था. फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है, गिरीश गंगाधरन ने छायांकन किया है और फिलोमिन राज ने एडिटिंग किया है. कुली को 2025 में दुनिया भर में वर्ल्डवाइल्ड और आईमैक्स दोनों प्रारूपों में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: 22वें दिन भूल चूक माफ की हालत नाजुक, जानें हिट या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >