Coolie 2 में रजनीकांत संग काम करने पर मिथुन चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Coolie 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. रजनीकांत की दमदार एक्टिंग को दर्शक खूब सराह रहे हैं. इस बीच मिथुन चक्रवर्ती ने थलाइवा संग जेलर 2 और कुली 2 में काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Coolie 2: बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच सनसनी बन गई. मूवी में रजनीकांत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उनकी जबरदस्त एक्टिंग को फैंस दिल खोलकर सराह रहे हैं. शुरुआत से ही फिल्म की कमाई ने जोरदार रफ्तार पकड़ी और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर कई पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया. हालांकि अब फिल्म की कमाई घट गई है. इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कुली 2 में रजनीकांत के साथ दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती काम करने वाले हैं. इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जेलर 2 में रजनीकांत के साथ काम करेंगे मिथुन चक्रवर्ती

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता मिथुन चक्रवर्ती ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, ” मैं प्रभास के साथ फौजी कर रहा हूं, रजनीकांत के साथ जेलर 2 कर रहा हूं, प्रजापति 2 कर रहा हूं, मैं हर किस्मत की फिल्म करता हूं.” जेलर 2 का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. ये साल 2023 में रिलीज हुई जेलर का सीक्वल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ कैमियो रोल निभा सकते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा थी कि शाहरुख खान इसमें भी इसमें कैमियो रोल निभाएंगे. जिसके बाद बॉक्स ऑफिस साउथ इंडिया ने इसे खारिज कर दिया.

रजनीकांत की कुली ने कितनी कमाई की?

  • Coolie Collection Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Collection Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Collection Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Collection Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Collection Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Collection Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Collection Day 7: 6.59 करोड़
  • Coolie Collection Day 8: 0.01 करोड़ (Early Reports)

Coolie Total Collection: 222.6 करोड़

यह भी पढ़ेंCoolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, छावा को दी सीधी चुनौती, रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >