कॉकटेल 2 X रिव्यू: ‘कॉकटेल 2’ देखकर क्या बोली पब्लिक? क्रिटिक ने दिए 4 स्टार, जानिए रिव्यू

Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं. वहीं, जनता को कैसी लगी मूवी, यहां जानिए.

Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आज 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. शुरुआती रिव्यू देखकर लग रहा है कि होमी अदजानिया एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहे हैं.

एक्स पर यूजर्स ने फिल्म के बारे में क्या कहा? (Netizens Reaction On Cocktail 2)

नीतेश नाम के यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, बॉलीवुड को दुनिया भर में पसंद किया जाता है क्योंकि दक्षिण कभी ऐसा सिनेमा नहीं बना सकता. कॉकटेल 2 ऐसी ही एक शैली है. ‘कॉकटेल 2’ ऐसी फिल्म है, जो रिश्तों और कमिटमेंट पर एक बेहद जरूरी और दिल से जुड़ा संदेश देती है. इस यूजर ने फिल्म को साढ़े चार स्टार दिए है. तमन्ना नाम की यूजर लिखती है, “यह भव्य पैमाने और सुंदर दृश्यों के साथ एक अच्छा रोम-कॉम एंटरटेनर है, लेकिन फिल्म की आत्मा गायब है और सब कुछ सपाट लगता है.”

एक्स पर छाया ‘कॉकटेल 2’ का क्रेज (Taran Adarsh Review On Cocktail 2)

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ को “विनर” बताया और फिल्म को 4 स्टार दिए. तरण ने लिखा कि फिल्म उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर निकली है. शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन म्यूजिक, खूबसूरत विजुअल्स और दमदार राइटिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक साधारण लव ट्रायंगल नहीं है, बल्कि इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी अनप्रेडिक्टेबल कहानी है. फिल्म कई जगह दर्शकों को चौंकाती है और यही चीज इसे अलग बनाती है.

शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लूटी महफिल (Taran Adarsh On Shahid Kapoor and Kriti Sanon Acting)

रिव्यू में शाहिद कपूर की एक्टिंग की खास तारीफ की गई है. तरण आदर्श के मुताबिक शाहिद फिल्म में पूरी तरह फॉर्म में नजर आए हैं. इमोशनल सीन्स हो या हल्के-फुल्के पल, उन्होंने हर जगह शानदार काम किया है. वहीं कृति सेनन को फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज पैकेज कहा जा रहा है. कृति ने अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. रश्मिका मंदाना ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, लेकिन उनके किरदार को अपनी छाप छोड़ने का ज्यादा मौका नहीं मिला.

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >