बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है कॉकटेल 2, दूसरे दिन की कमाई देख लगेगा झटका

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हुई, रोमांटिक ड्रामा ने ओपनिंग डे पर भारत में 13.50 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितना कलेक्शन किया.

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: होमी अदजानिया की रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी 13.50 करोड़ की ओपनिंग ली. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितनी कमाई की.

दूसरे दिन कॉकटेल 2 ने कमाए इतने करोड़

फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कॉकटेल 2 ने दूसरे दिन 10,245 शोज से 16.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 35.70 करोड़ और कुल भारतीय नेट कलेक्शन 29.75 करोड़ तक पहुंच गया है. ओवरसीज़ मार्केट में फिल्म ने दूसरे दिन 8.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 15.25 करोड़ हो गया है. इसी के साथ Cocktail 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 50.95 करोड़ तक पहुंच चुका. वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10,835 शोज में 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Cocktail 2 gets A certificate: ‘एडल्ट’ सर्टिफिकेट मिलने पर क्या बोले शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीआई) की ओर से ‘एडल्ट’ सर्टिफिकेट मिला. अभिनेता ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा, “इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो दर्शकों को आपत्तिजनक लगे. मुझे पता है कि हमें ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है और मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा क्यों हुआ. मुझे खुद भी समझ नहीं आया. यह तीन लोगों की कहानी है और यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर कोई देख सकता है. मुझे उम्मीद है कि आप फिल्म देखने के बाद मुस्कुराते हुए बाहर निकलेंगे.”

कॉकटेल 2 के बारे में

होमी अदजानिया की ओर से निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल का एक तरह से आध्यात्मिक सीक्वल है, लेकिन यह सीधा सीक्वल नहीं है. यह एक फ्रेंचाइज फिल्म है, जिसकी कहानी और किरदार पूरी तरह से अलग हैं. ओरिजनल मूवी से पॉपुलर सॉन्ग ‘तुम ही हो बंधु’ रखा गया है. मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी ‘कॉकटेल 2’, 19 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसकी कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >