चित्रांगदा ने सलमान खान के अनप्रोफेशनल होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मिलनसार इंसान हैं

Chitrangada Singh on Salman Khan: फिल्म 'मातृभूमि' में पहली बार सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी बड़े स्क्रीन पर नजर आएगी. हाल ही में चित्रांगदा ने सलमान खान के अनप्रोफेशनल होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि सेट पर सलमान का व्यवहार असल में कैसा होता है.

Chitrangada Singh on Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान चित्रांगदा ने सलमान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है.

क्या वाकई अनप्रोफेशनल हैं सलमान?

NDTV युवा इवेंट में चित्रांगदा ने कहा कि, ‘फिल्म बहुत मेहनत से बनाई है, दिल से बनाई है. लोग सलमान के बारे में बहुत बातें करते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं. मुझे भी इस बारे में काफी अफवाहें मिली थी. जैसे कि जब सलमान समय पर न आएं तो मुझे तैयार रहना होगा या शूटिंग का शेड्यूल लंबा खिंच सकता है. असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.’

सेट के सबसे छोटे शख्स का भी रखते हैं ख्याल

चित्रांगदा ने आगे कहा, ‘मैंने पहले से ही खुद को तैयार कर लिया था, क्योंकि इतने लोगों से ये अफवाह सुनी थी कि वो अनप्रोफेशनल हैं, लेकिन इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. वो बहुत ही सहज और मिलनसार इंसान हैं. उनकी एक खास बात है कि वो सेट पर सबसे कम नजर आने वाले इंसान का भी ख्याल रखते हैं, चाहे वो लाइटमैन हो या चौथा एडी. वो पूछते हैं कि उन्होंने ब्रेक लिया या नहीं, समय पर खाना खाया या नहीं, उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है. इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनमें ये चिंता होना वाकई कमाल की बात है

गलवान घाटी पर आधारित है कहानी

फिल्म ‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी साल 2020 में हुए गलवान घाटी जंग पर आधारित है. यह देशभक्ति के जज्बे से भरपूर फिल्म होगी, जिसमें सलमान का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा. हांलांकि फिल्म के रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं आईं है.

यह भी पढ़ें: क्या ‘कभी अलविदा ना कहना’ की वापसी होगी? करण जौहर ने दिया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >