Chiranjeevi ऐसे बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, इस बॉलीवुड एक्टर ने खुद को बताया मेगा स्टार का बड़ा फैन

Chiranjeevi का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. एक्टर को यह उपलब्धि उनके 45 साल के करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24 हजार डांस मूव्स करने के लिए मिला है.

Chiranjeevi: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ गया है. रविवार को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के एक प्रतिनिधि ने मेगास्टार को इस उपलब्धि के लिए प्रमाण पत्र सौंपा. वहीं, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया. इसके बाद उन्होंने मेगास्टार को गले भी लगाया. बताते चलें कि चिरंजीवी को यह सम्मान उनके 45 साल के करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24 हजार डांस मूव्स करने के लिए मिला है.

चिरंजीवी ने आभार किया व्यक्त

चिरंजीवी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड दर्ज होगा. इतने वर्षों के फिल्मी करियर में नृत्य मेरे जीवन का हिस्सा बन गया था.”

Also Read: Happy Birthday Chiranjeevi: जब मेगास्टार चिरंजीवी का स्टारडम पड़ा अमिताभ बच्चन पर भारी, 1 साल में किया 14 फिल्मों में काम

Also Read: क्‍या Chiranjeevi की फिल्‍म से बाहर हो गईं हैं Kajal Aggarwal? एक्‍ट्रेस की टीम ने दिया ये बयान

आमिर खान मेगास्टार के बड़े फैन हैं

चिरंजीवी को सम्मानित करने वाले एक्टर आमिर खान ने भी चिरंजीवी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि, “यहां आना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है. मैं चिरंजीवी गारू के फैंस को देखकर खुश हूं. मुझे अपने बीच शामिल करने के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.” आगे एक्टर ने मेगास्टार के बेहतरीन डांस मूव्स की तारीफ करते हुए कहा कि, “अगर आप उनका कोई भी गाना देखेंगे तो पाएंगे कि उनका दिल डांस में डूब जाता है. वह इसे बहुत एन्जॉय करते हैं. हम कभी उनसे नजरें नहीं हटाते क्योंकि वह एक बहुत अच्छे एक्टर हैं.”

चिरंजीवी का एक्टिंग करियर

चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 की फिल्म पुनधिरल्लु से की थी. वहीं, एक्टर ने साल 1982 की फिल्म में ‘इंटलो रामय्या वीडिलो कृष्णय्या’ में पहली बार लीड रोल किया था. जबकि, साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म कैदी ने चिरंजीवी को मेगास्टार बना दिया था.

चिरंजीवी गारू को इस उपलब्धि के लिए प्रभात खबर की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >