Chhaava Trailer: विक्की कौशल की छावा का धांसू ट्रेलर आउट, जबरदस्त एक्शन देख फैंस बोले- आंधी आने…

Chhaava Trailer: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की साहसी कहानी को दिखाती है.

Chhaava Trailer: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. वीडियो में विक्की को छत्रपति संभाजी महाराज की राजसी भूमिका में दिखाया गया है, जो अटूट साहस और बहादुरी के साथ अपनी भूमि की रक्षा के लिए लड़ता है. मूवी खतरनाक एक्शन सीन्स से भरपूर है, जो जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा.

छावा का ट्रेलर आउट

ट्रेलर की शुरुआत एक मोंटाज से होती है, जो छत्रपति संभाजी महाराज के बहुमुखी जीवन की एक झलक पेश करता है. ये सीन्स उनके सैन्य अभियानों से लेकर उनके व्यक्तिगत जीवन, जिसमें उनकी शादी भी शामिल है की झलक पेश करता है. पीरियड ड्रामा का मुख्य पार्ट प्रतिशोध की भावना से प्रेरित एक कहानी है, क्योंकि औरंगजेब किसी भी कीमत पर संभाजी को खत्म करने की कसम खाता है. मराठों और मुगलों के बीच बढ़ते युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

छावा का ट्रेलर देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

छावा के रोमांचक ट्रेलर को देखकर फैंस अलग-अलग रिक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव.. छत्रपति संभाजी महाराज की जय.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”14 फरवरी को छावा दिवस मनाना है… मजा आएगा इस फिल्म को देखकर.. जरूर ब्लॉकबस्टर जाएगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मैडॉक फिल्म्स एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रही है… विक्की कौशल का एक्शन जबरदस्त है भाई.”

छावा के बारे में

लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान की ओर से निर्मित, छावा एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज, रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई और अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं. यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रीमेक है. मूवी 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Chhaava: नाक में नथ-सिर पर घूंघट, सामने आया ‘छावा’ से महारानी येसूबाई बनी रश्मिका का पहला लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >