Chhaava Collection Day 4: चौथे दिन भी छावा का क्रेज नहीं हुआ कम, विक्की कौशल की फिल्म ने अबतक छाप लिए इतने करोड़

Chhaava Collection Day 4: फिल्म ‘छावा’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में सफल रही. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की, यहां जानें.

Chhaava Collection Day 4: लक्ष्मण उटेकर की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ ने दमदार ओपनिंग की. फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया है और वह संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं. फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका रश्मिका मंदाना ने प्ले किया है. तीन दिन में मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और ये तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. वीकेंड पर भी मूवी ने धमाल मचा दिया. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

छावा ने चौथे दिन छापे जमकर नोट

छावा ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार की फिल्मों की कमाई तीन दिन में पीछे छोड़ दिया. इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा ने वीकेंड पर जमकर नोट छापे हैं और वीक डेज में भी मूवी शानदार कमाई करेगी. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने अबतक 24 करोड़ ��ुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि कलेक्शन और बढ़ेंगे और ये शुरुआती आंकड़े है. अबतक फिल्म ने भारत में 118.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ‘छावा’ का बजट 130 करोड़ रुपये है. जल्द ही ये अपने बजट की लागत निकाल लेगी.

  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 31 करोड़ रुपये
  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 48.5 करोड़ रुपये
  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 24 करोड़ रुपये

‘छावा’ की नेट कमाई-  140.50 करोड़ रुपये

छावा के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

फिल्म ‘छावा’ के बाद रश्मिका मंदाना ने थोड़ा आराम करने के लिए अपने लिए समय निकाला है. एक्ट्रेस ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह समुद्र के सुंदर दृश्य का आनंद लेती दिखी. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, महासागर हमेशा हर चीज को बेहतर बना देता है.गौरतलब है कि रश्मिका के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट है, जिसमें सलमान खान की फिल्म सिकंदर है. इसके अलावा उनके पास वैम्पायर रोमांटिक ड्रामा थामा में काम कर रही है. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी है. कहा जा रहा है कि फिल्म दीवाली पर रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >