Chhaava Box Office Collection: थियेटर्स में कमजोर पड़ी छावा, 14वें दिन कमाए महज इतने करोड़

Chhaava Box Office Collection: छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. हालांकि 14 दिन बाद अब मूवी के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. आइये जानते हैं इसने कितना कमाया.

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए धुआंधार कमाई की. 14 फरवरी को रिलीज हुई ऐतिहासिक ड्रामा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसमें विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभाया है. हालांकि अब थियेटर्स में मूवी की पकड़ ढीली पड़ रही है. दर्शकों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. आइये जानते हैं 14वें दिन इसने कितना कमाया.

छावा ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़

छावा ने वीकडेज में महाशिवरात्रि की छुट्टी पर शानदार बिजनेस किया. इसने 23 करोड़ की तगड़ी कमाई की. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक 14वें दिन विक्की कौशल की फिल्म ने सुबह और दोपहर के शोज को मिलाकर महज 4.58 करोड़ की कमाई की, जो उम्मीद के मुताबिक काफी कम है. अब ऐतिहासिक ड्रामा का टोटल कलेक्शन 390.83 करोड़ हो गया है.



छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 5: 25.25 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 7: 21.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 8: 23.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 9: 44 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 10: 40 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 11: 7.2 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 12: 18.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 13: 23 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 14: 4.58 करोड़

Chhaava Total Collection 390.83 करोड़

छावा के बारे में

लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित, छावा शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रीमेक है. फिल्म में रश्मिका मंदाना को महारानी येसुबाई के रूप में, अक्षय खन्ना को मुगल सम्राट औरंगजेब के रूप में, आशुतोष राणा को सरसेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में, नील भूपलम को राजकुमार अकबर के रूप में, दिव्या दत्ता को सोयराबाई के रूप में और डायना पेंटी को जीनत-उन-निसा बेगम के रूप में दिखाया गया है. छावा 14 फरवरी को हिंदी में रिलीज हुई. जनता की मांग के कारण, फिल्म का तेलुगु संस्करण 7 मार्च से प्रदर्शित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >