Chhaava: आयुष्मान खुराना ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह फिल्म शेर की…

Chhaava: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इसमें अब तक 145 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. अब आयुष्मान खुराना ने पीरियड एक्शन ड्रामा की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Chhaava: विक्की कौशल स्टारर पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने पहले सोमवार को 24.1 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई की, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 145.53 करोड़ रुपये हो गया. सिनेमाघरों में मूवी को ग्रैंड सफलता मिलती देख बॉलीवुड सेलेब्स भी छावा की पूरी टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं. अब इस लीग में आयुष्मान खुराना हो गए हैं.

आयुष्मान खुराना ने छावा की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

ड्रीम गर्ल अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर छावा का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, आखिरकार छावा देख ही लिया…. यह फिल्म शेर की तरह दहाड़ता है!” बधाई हो #दिनेश विजन @vickykaushal09 @rashmika_mandanna @laxman.utekar #अक्षयखन्ना.” राजकुमार राव ने भी टीम छावा की भी तारीफ की. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “#छावा शानदार है… @vickykaushal09 आप सभी प्यार के पात्र हैं भाई और इससे भी अधिक @laxman.utekar सर बेहतरीन है.”

छावा के बारे में

लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित, छावा बहादुर मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की द्वारा अभिनीत) के जीवन पर आधारित है. यह शिवाजी सावंत के इसी नाम के मराठी उपन्यास का रीमेक है. दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स की ओर से समर्थित, इसमें महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना, उनकी बेटी के रूप में डायना पेंटी, जीनत-उन-निसा बेगम और कवि कलश के रूप में विनीत कुमार सिंह सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Box Office Collection: विक्की कौशल की छावा हिट हुई या फ्लॉप, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >