Chhaava: बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने किया छावा का रिव्यू, विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पर कहा- आपके प्रदर्शन को देख हैरान हूं…

Chhaava: लक्ष्मण उटेकर की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में आ चुकी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है. विक्की कौशल की परफॉर्मेंस हर कोई कर रहा है. अब बॉलीवुड की एक सुपरस्टार ने फिल्म और इसके कास्ट की तारीफ की.

Chhaava: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना स्टारर की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ छह दिन ही हुए है और इसने 197.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित फिल्म अपनी दमदार कहानी की वजह से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में सफल रही. मूवी की सराहना बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट ने विक्की सहित रश्मिका और अक्षय की तारीफ की.

आलिया भट्ट ने फिल्म छावा का किया रिव्यू

आलिया भट्ट ने फिल्म छावा में विक्की कौशल की परफॉर्मेंस को लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “विक्की कौशल! आप क्या हैं???? छावा में आपके प्रदर्शन को देखकर हैरान हूं. अक्षय खन्ना को लेकर एक्ट्रेस ने लिखा, स्क्रीन पर मेरे फेवरेट एक्टर्स में से एक. औरंगजेब के रोल में आप शानदार है. जबकि रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, आप बेहद खूबसूरत है और आपकी आंखें. आलिया ने लिखा, लक्ष्मण उटेकर सर को इस वडंरफुल फिल्म के लिए बधाई.

जानें छावा का कलेक्शन

  • छावा का कलेक्शन पहला दिन- 31 करोड़ रुपये
  • छावा का कलेक्शन पहला दिन- 37 करोड़ रुपये
  • छावा का कलेक्शन पहला दिन- 48.5 करोड़ रुपये
  • छावा का कलेक्शन पहला दिन- 24 करोड़ रुपये
  • छावा का कलेक्शन पहला दिन- 25.25 करोड़ रुपये
  • छावा का कलेक्शन पहला दिन- 32 करोड़ रुपये

टोटल- 197.75 करोड़ रुपये

विक्की कौशल ने छावा में अपने किरदार को लेकर कही ये बात

एएनआई के एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने छावा में अपने किरदार को लेकर कहा, “इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व को निभाने के लिए बहुत अनुशासन की जरूरत होती है और अनुशासन निभाना आसान नहीं होता. अगर आप पहले से अनुशासन के आदी नहीं हैं, तो यह और भी मुश्किल हो जाता है. यह सिर्फ एक महीने की मेहनत नहीं होती, बल्कि डेढ़ से दो साल की पूरी कमिटमेंट होती है.”

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >