Chandu Champion Review: फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने प्रदर्शन से छोड़ी एक अमिट छाप, अनन्या पांडे बोलीं- यकीन करने के लिए…

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ आपका दिल जीतने के लिए तैयार है. मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कार्तिक आर्यन ने इसमें दमदार एक्टिंग किया है. आपको बताते हैं फिल्म क्रिटिक मूवी को लेकर क्या कह रहे हैं.

Chandu Champion Review: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कबीर खान द्वारा निर्देशित ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की लाइफ से प्रेरित है. कार्तिक के अलावा इसमें विजय राज, राजपाल यादव और भुवन अरोड़ा ने भी शानदार काम किया है. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. अनन्या पांडे ने मूवी का रिव्यू किया.


अनन्या पांडे ने चंदू चैंपियन का किया रिव्यू
मुंबई में बी-टाउन के दिग्गजों के लिए चंदू चैंपियन का एक स्पेशल प्रीमियर आयोजित किया गया. इसमें अनन्या पांडे भी शामिल थीं. मूवी देखने के बाद उन्होंने फिल्म का रिव्यू करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “शानदार. इस पर यकीन करने के लिए आपको इसे देखना होगा!” वहीं, फिल्म व्यापार विश्लेषक सुमित कडेल ने लिखा, चंदू चैंपियन 2024 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है.

Chandu Champion की दीवानी हुई बॉलीवुड की ये हसीना, ट्रेलर देख बोली- इंतजार नहीं कर सकती, जानें क्या बोल रही है पब्लिक

Chandu Champion: जंग के मैदान में नजर आए कार्तिक आर्यन, दिखा जोशीला अंदाज, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

Bhool Bhulaiyaa 3 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, लाल बिंदी और काजल लगाए बेहद हसीन दिखीं तृप्ति डिमरी


फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने प्रदर्शन से एक अमिट छाप छोड़ी
सिद्धार्थ कन्नन ने चंदू चैंपियन का रिव्यू करते हुए लिखा, चंदू चैंपियन, इसे कार्तिक आर्यन का सर्वश्रेष्ठ अभिनय कहना कम होगा. मुरलीकांत पेटकर जी की तरह ही, उन्होंने सभी बाधाओं को पार किया है और फिल्म में अपने प्रदर्शन से एक अमिट छाप छोड़ी है. विजय राज, अपने मुरली के लिए फिल्म में आपसे बेहतर कोई गुरु नहीं हो सकता था. कबीर खान ने एक और ब्लॉकबस्टर के साथ धमाल मचा दिया है. कार्तिक, आपने उन सभी को चुप करा दिया है जो कभी कहते थे, हंसता काय को है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >