Call Me Bae Teaser: अनन्या पांडे ने वरुण धवण के कपड़ों का उड़ाया मजाक, फैशन आइकन बन दिए टिप्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्ट्रेस जल्द ही ‘कॉल मी बे’ नामक सीरीज को लेकर आ रही हैं. इस सीरीज में अनन्या के साथ वरुण धवन भी दिखाई देंगे. दोनों एक्टर्स एक दूसरे की टांग खींचते दिखाई देंगे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, लाइगर, गहराइयां और पति पत्नी वो जैसी फिल्मों में काम किया है. अब अदाकारा ने नई प्राइम वीडियो सीरीज ‘कॉल मी बे’ में अभिनय किया, जिसका पहला टीजर जारी किया गया है. प्रोमो में फैशन और कपड़ों को लेकर उनके और वरुण धवन के बीच मजाक दिखाया गया है, जिसमें अनन्या पांडे ‘फैशन विशेषज्ञ’ के रूप में वरुण धवन को अपने कई बाते बताती दिख रही हैं.

अनन्या पांडे का नया शो

शो की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कैप्शन में लिखा, “पक्की खबर है दोस्तों, (यह खबर पक्की है) @ananyapanday प्राइमवर्स में नई फैशनिस्टा हैं! इस पहली झलक को देखें और देखते रहें #CallMeBae नई सीरीज, अब फिल्माया जा रहा है! #PrimeBae.” वीडियो की शुरुआत में वरुण सीधे दर्शकों को कॉल मी बे नामक नए शो का खुलासा करने के लिए संबोधित करते हैं, जिस पर अनन्या बीच में आती है और ‘मुझे’ बे को कॉल करने के लिए कहती है, क्योंकि यह उनका शो है. जहां वह ‘टोटल फैशन एक्सपर्ट’ की भूमिका निभाती हैं. फिर वरुण फुसफुसाता है कि सिर्फ इसलिए कि वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा​ को ‘चाचू’ कहती है, वह फैशन विशेषज्ञ नहीं है!

वरुण धवण ने अनन्या पांडे का उड़ाया मजाक

उनका मजाक तब आगे बढ़ता है, जब अनन्या अपने स्टाइलिस्ट के साथ दो ब्लू बेल्ट के बीच फाइनल करने की कोशिश करती है और वरुण हंसते हैं. वह अनावश्यक हंसी से दुखी हो जाती है और अपने मिरांडा प्रीस्टली अवतार को वरुण को उनके ‘चोमू ब्लू बॉक्सर’ के बारे में बताने के लिए कहती है. वरुण तुरंत उन्हें चुप करवाते हैं. वरुण धवण और अनन्या पांडे का ये टीजर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वरुण तुमने इस क्यूट लुक से मेरी सुबह को और बेहतर बना दिया !!” एक दूसरे यूजर ने लिखा,” बहुत मजा आ रहा है… इसके लिए शुभकामनाएं”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”देख रहा है बिनोद कैसे अंग्रेजी बोल के गुमराह किया जा रहा है”.

Also Read: Veer Zaara के लिए प्रीति जिंटा से पहले ऐश्वर्या राय कर रही थी शूट, इस वजह से हो गई बाहर, SRK नहीं कर पाये कुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >